BPSC अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर 3 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान, आयोग पर लगा रहे आरोप Bihar BPSC Candidates Protest: 'छात्र युवा शक्ति' के बैनर तले बिहार बंद होगा।
इसमें नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ट्रेनों को रोकने की बात कही गई है।
Education
BPSC अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर 3 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान, आयोग पर लगा रहे आरोप
BPSC अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर 3 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान, आयोग पर लगा रहे आरोप Bihar BPSC Candidates Protest: 'छात्र युवा शक्ति' के बैनर तले बिहार बंद होगा। इसमें नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ट्रेनों को रोकने की बात कही गई है। Bihar BPSC Candidates Protest बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा

Article Advertisement
Article Advertisement
Bihar BPSC Candidates Protest बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन लगातार 13 दिसंबर से जारी है।
जबकि अभी तक बिहार लोक सेवा आयोग ने छात्रों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया है।
री एग्जाम को लेकर जहां प्रशांत किशोर ने 2 जनवरी तक का समय सरकार को दिया था।
वहीं, सांसद पप्पू यादव ने छात्रों के समर्थन में 3 जनवरी को बिहार बंद की घोषणा की है।
बिहार बंद के दौरान बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों और राजमार्गों से गुजरने वाले वाहनों को रोका जाएगा।
70वीं बीपीएससी की परीक्षा के लिए 13 दिसंबर को 925 सेंटरों पर पीटी की परीक्षा ली थी, जिस दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र स्थित परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी सामने आने के बाद इस केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।
इसके बाद से अभ्यर्थियों द्वारा पूरे बिहार की परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग की जा रही है।
हालांकि, इस सेंटर की रद्द परीक्षा को 4 जनवरी को दोबारा लिया जाना है।
मुख्य सचिव ने आंदोलनकारियों से बात की थी, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।
रविवार को हुआ था लाठीचार्ज आंदोलन कर रहे छात्रों ने कहा है की 4 जनवरी को होने वाली परीक्षा को रद्द नहीं किया गया तो वे किसी भी कीमत पर एक सेंटर की परीक्षा को नहीं होने देंगे।
रविवार को पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसमें कई छात्र जख़्मी हुए थे।
इस लाठीचार्ज के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर की भी काफी किरकिरी हुई थी।
क्योंकि प्रशांत किशोर के बुलाने पर छात्र गांधी मैदान पहुंचे थे, लेकिन लाठीचार्ज के पहले ही छात्रों को छोड़कर वो निकल गए थे।
इस घटना को लेकर 21 नामजद सहित 600 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इसमें कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।
एफआईआर में प्रशांत किशोर,उनकी पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती सहित जन सुराज के कई नेताओं को भी आरोपी बनाया गया था।
वहीं, इस मामले में सांसद पप्पू यादव ने छात्रों के साथ सबूत लेकर मुख्य सचिव के साथ भेंट की थी और उन्होंने उनसे कार्रवाई की मांग की थी।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
