Bihar Business Connect 2024: 40 कंपनियों ने IT सेक्टर में दिखाई रुचि, इतने हजार करोड़ के MOU साइन Bihar Business Connect 2024 News: बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में आईटी सेक्टर के लिए बड़ी खबर आई है।
पहले दिन कई कंपनियों ने काम करने को लेकर इच्छा जताई है।
कई हजार करोड़ के एमओयू भी साइन किए गए हैं।
Bihar Business Connect Global Investor Summit: बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का आगाज हो चुका है।
बिजनेस कनेक्ट में हिस्सा लेने के लिए कई नामी कंपनियां पहुंची हैं।
40 से अधिक कंपनियों ने आईटी सेक्टर में काम करने को लेकर इच्छा जाहिर की है।
इन कंपनियों ने 4 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए हैं।
इस बार सुपरसेवा, जय श्री टेक्नोलॉजीज, ABPL और एक्सेल डॉट जैसी कंपनियां कनेक्ट में शामिल हुई हैं।
इन कंपनियों में बिहार IT नीति 2024 को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जो प्रदेश में निवेश की दिशा में बड़ा कदम है।
‘बिहार बिजनेस कनेक्ट- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के भाग लेने से सरकार भी खुश है।
पटना में आयोजित दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन के पहले दिन कई कंपनियों ने आईटी विभाग के साथ करार (MOU) किए हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के आईटी मिनिस्टर संतोष सुमन ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि बिहार लगातार प्रगति पथ पर है।
प्रदेश डिजिटल क्रांति के तौर पर उभर रहा है।
राज्य का आईटी बुनियादी और नीति ढांचा इस सेक्टर की कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है।
बिहार में इस समय स्टेट डेटा सेंटर, डिजिटल बिहार जैसी योजनाओं पर काम हो रहा है।
सरकार कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस हेल्पलाइल और डेटा सुरक्षा के मामलों पर काम कर रही है।
सार्वजनिक सेवाओं का लाभ लोगों को मिले, इस दिशा में काम किया जा रहा है।
बिहार में मेट्रो शहरों के मुकाबले संचालन लागत काफी कम है।
निवेशकों को ऑफिस रेंट, स्टाफ हायरिंग और रोजमर्रा के खर्चों में काफी कम लागत का सामना करना पड़ता है।
इस दौरान IT विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बिहार IT नीति 2024 पर प्रेजेंटेशन दी।
उन्होंने बताया कि अगर कोई कंपनी बिहार में 100 करोड़ का निवेश करेगी तो उसे इंसेंटिव प्रॉफिट के तौर पर 70 करोड़ मिलेंगे।
इतना इंसेंटिव भारत में और कहीं नहीं मिलता।
फिलहाल प्रदेश में 10 लाख फुट जगह ऑफिसेज के लिए मौजूद है।
यहां के आईटी और सॉफ्टेवयर प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में बाहर काम करते हैं, जो अब लौटने के इच्छुक हैं।
ये रहे मौजूद बिजनेस कनेक्ट के पहले दिन ‘फोस्टरिंग सिनर्जीज: बिल्डिंग ए वाइब्रेंट IT/ITES एंड ESDM इकोसिस्टम इन बिहार’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई।
इस मौके पर HP के CEO सोम सत्संगी, आईटी विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी, निदेशक मयंक सी, होलोवेयर के संस्थापक राघवेंद्र गणेश, AVPL की संस्थापक प्रीत संधू, CTRLS के ग्लोबल मार्केट हेड सिद्धार्थ रेड्डी और प्राइमर्स पार्टनर्स के प्रबंध निदेशक समीर जैन मौजूद रहे।
समिट में लगभग 200 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे।
Article Advertisement
Business
Bihar Business Connect 2024: 40 कंपनियों ने IT सेक्टर में दिखाई रुचि, इतने हजार करोड़ के MOU साइन
Bihar Business Connect 2024: 40 कंपनियों ने IT सेक्टर में दिखाई रुचि, इतने हजार करोड़ के MOU साइन Bihar Business Connect 2024 News: बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में आईटी सेक्टर के लिए बड़ी खबर आई है। पहले दिन कई कंपनियों ने काम करने को लेकर इच्छा जताई है। कई हजार करोड़ के एमओयू भी साइन किए गए हैं। Bihar

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
