अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

CM नीतीश कुमार ने सौंपा बिहार के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 1 लाख से ज्यादा टीचर्स को मिला राज्य कर्मी का दर्जा

CM नीतीश कुमार ने सौंपा बिहार के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 1 लाख से ज्यादा टीचर्स को मिला राज्य कर्मी का दर्जा Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अधिवेशन भवन में 1 लाख 14 हजार 138 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमा

CM नीतीश कुमार ने सौंपा बिहार के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 1 लाख से ज्यादा टीचर्स को मिला राज्य कर्मी का दर्जा

Article Advertisement

CM नीतीश कुमार ने सौंपा बिहार के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 1 लाख से ज्यादा टीचर्स को मिला राज्य कर्मी का दर्जा Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अधिवेशन भवन में 1 लाख 14 हजार 138 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया।

Article Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की और कहा कि वो जहां हैं, वहीं रहेंगे उनका ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। यह शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि इन शिक्षकों को डर सता रहा था की विशिष्ट शिक्षक होने के बाद इनका तबादला कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में नियोजित से विशिष्ट शिक्षक बनने वाले को नियुक्ति पत्र देते हुए यह घोषणा की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा की जो नियोजित शिक्षक जहां पोस्टेड हैं और वे वहीं रहेंगे, उन्हें जबरदस्ती इधर-उधर नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री की यह घोषणा उन लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जिनके मन में यह संशय उत्पन्न हो रहा था कि उन्हें जबरदस्ती दूसरे स्कूलों में ट्रांसफर किया जा सकता है।   आपको बता दें, 1 लाख 14 हजार से ज्यादा एंप्लॉयड टीचर्स को राज्य कर्मी का दर्जा मिल गया है, इन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री शामिल हुए।   पटना के साथ ही राज्य के 31 जिलों में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read