अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

CM नीतीश कुमार के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ‘अलकायदा ग्रुप’ से आया ईमेल

CM नीतीश कुमार के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ‘अलकायदा ग्रुप’ से आया ईमेल बिहार की राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई, क्योंकि आतंकी संगठन अलकायदा ग्रुप के नाम से एक धमकी भरा मेल है। इस मेल के जरिए सीएमओ ऑफिस को उड़ाने की धमकी दी गई। Bihar CMO Office Threat : बिहार से एक बड़ी खबर स

CM नीतीश कुमार के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ‘अलकायदा ग्रुप’ से आया ईमेल

Article Advertisement

CM नीतीश कुमार के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ‘अलकायदा ग्रुप’ से आया ईमेल बिहार की राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई, क्योंकि आतंकी संगठन अलकायदा ग्रुप के नाम से एक धमकी भरा मेल है। इस मेल के जरिए सीएमओ ऑफिस को उड़ाने की धमकी दी गई।

Article Advertisement

Bihar CMO Office Threat : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। सीएम नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। ‘अलकायदा ग्रुप’ के नाम से सीएमओ कार्यालय के पास एक ईमेल आया है। इसे लेकर पटना के सचिवालय थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बिहार के सीएमओ ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस मामले में सचिवालय थाना के एसएचओ संजीव कुमार ने 2 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया। एफआईआर के अनुसार, पटना के सीएमओ ऑफिस को 16 जुलाई को धमकी भरा मेल आया था। इस आईडी achw700@gmail.com से मेल आया था, जिसमें अलकायदा ग्रुप लिखा हुआ था। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज मेल भजने वाले ने सीएमओ दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसे लेकर पुलिस का कहना है कि इस तरह का मेल करना अपराध है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 2023 की धारा 351 (2), (3), सूचना एवं प्रौद्योगिरी अधि. 2000 की धारा 66 (f) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस सचिवालय थाने की पुलिस ने एफआईआर के आधार पर जांच शुरू कर दी। साथ ही ईमेल भेजने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस मेल में यह भी लिखा गया था कि बिहार की स्पेशल पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है। इस मेल को हल्के में लेने की कोशिश न करे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read