पटना को दहलाने की साजिश नाकाम; हथियारों समेत मिला बम बनाने का सामान, आरोपी इंजीनियर फरार बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके में तीन मंजिला मकान से बम बनाने का सामान और हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है।
दो थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सारा सामान जब्त कर लिया है।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
बिहार पुलिस की दो थानों की टीमों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
राजधानी पटना को दहलाने की साजिश को बिहार पुलिस ने नाकाम कर दिया है।
दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालू पर 71 नंबर गेट के पास तीन मंजिला मकान पर रेड की गई।
बुधवार अलसुबह रूपसपुर और दीघा थाना की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर बम बनाने का सामान जब्त किया है।
पुलिस ने बम बनाने की सामग्री पोटेशियम नाइट्रेट सुतली और लिक्विड नाइट्रेट के साथ 35 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
मामला सामने आने के बाद दूसरे थानों की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।
मामले की पुष्टि करते हुए दीघा थाना क्षेत्र डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ में आए पवन महतो का बड़ा भाई मिथलेश महतो इस अवैध कारोबार में लिप्त है।
पहले भी जेल जा चुका है मुख्य आरोपी फरार मिथलेश महतो इंजीनियरिंग कर चुका है।
वह पहले भी किसी मामले में जेल जा चुका है।
आरोपी की तलाश की जा रही है।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपी ने बरामद सामान से बम बनाने की बात को स्वीकार किया है।
आरोपी के घर से आर्मी के प्रोटेक्टर जैकेट और पोटेशियम नाइट्रेट पाउडर, ज्वलनशील लिक्विड नाइट्रेट और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार पवन महतो ने पुलिस की पूछताछ में कई राज खोले हैं।
जिसके बारे में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
इसी साल मई में ऐसा ही एक मामला बंगाल में सामने आया था।
जहां बीरभूम जिले के सदाईपुर थाना इलाके के साहापुर ग्राम में पुलिस ने रेड कर बम बनाने का सामान जब्त किया था।
इस मामले में शेख सहूर नाम के आरोपी को दबोचा गया था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाना चाहता था।
आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे।
वह लंबे समय से गैरकानूनी काम कर रहा था।
Crime
पटना को दहलाने की साजिश नाकाम; हथियारों समेत मिला बम बनाने का सामान, आरोपी इंजीनियर फरार
पटना को दहलाने की साजिश नाकाम; हथियारों समेत मिला बम बनाने का सामान, आरोपी इंजीनियर फरार बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके में तीन मंजिला मकान से बम बनाने का सामान और हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। दो थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


