अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Crime

जीजा से अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, शव को आंगन में दफनाया – पूर्णिया में सनसनी

पूर्णिया (बिहार), जून 2025 – बिहार के पूर्णिया ज़िले के सरसी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर के आंगन में दफना दिया। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को, बल्कि पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस मामल

जीजा से अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, शव को आंगन में दफनाया – पूर्णिया में सनसनी

Article Advertisement

पूर्णिया (बिहार), जून 2025 – बिहार के पूर्णिया ज़िले के सरसी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर के आंगन में दफना दिया। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को, बल्कि पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस मामले में गगनदीप मंडल नामक युवक ने अपनी पत्नी अन्नू देवी की निर्मम हत्या कर दी। शुरू में हत्या का आरोप मृतका के जीजा पप्पू मंडल पर लगाया गया था, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में गगनदीप ने खुद अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या की वजह: अवैध संबंध का शक पुलिस के अनुसार, गगनदीप को संदेह था कि उसकी पत्नी अन्नू देवी का उसके जीजा पप्पू मंडल के साथ प्रेम संबंध है। जब उसे यह भनक लगी कि दोनों घर से भागने की योजना बना रहे हैं, तो पति-पत्नी के बीच 7 जून को गांव में पंचायत हुई और विवाद बढ़ गया। इसके अगले ही दिन, 8 जून की रात , जब घर के अन्य सदस्य मचान पर सो रहे थे, तब गगनदीप ने अन्नू की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को आंगन में मिट्टी के नीचे दबा दिया। मामले को मोड़ देने की कोशिश हत्या के बाद गगनदीप ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। 12 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उसने अपने जीजा पप्पू मंडल पर हत्या का आरोप लगाया। लेकिन जब पुलिस ने 13 जून को घर की खुदाई करवाई तो अन्नू देवी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पप्पू मंडल को हिरासत में लिया। सच्चाई आई सामने – पति ने किया जुर्म कबूल पूछताछ के दौरान पप्पू ने माना कि उसका अन्नू से अफेयर था, लेकिन उसने हत्या से इंकार किया। जब पुलिस ने गगनदीप से दोबारा सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि उसकी बहन (अन्नू की ननद) ने उसे अफेयर की जानकारी दी थी, जिससे वह आगबबूला हो गया। माँ का आरोप और मासूम बच्चों की दर्दनाक कहानी अन्नू की मां कारी देवी ने शुरू से ही अपने दामाद पर शक जताया था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का किसी से अफेयर नहीं था – ये सब उसके पति का झूठा शक था। अन्नू की शादी 2020 में गगनदीप से हुई थी और वह दो बच्चों की मां थी – बेटी नंदिनी और बेटा आयुष । अब इन मासूम बच्चों की जिंदगी से मां की ममता हमेशा के लिए चली गई । हाइलाइट्स: प्रेम प्रसंग के शक में गगनदीप ने की हत्या शव को आंगन में दबाकर बनाया था झूठा केस पूछताछ में खुद कबूला जुर्म मृतका की मां ने पहले ही जताया था संदेह बच्चों की जिंदगी में छा गया मातम

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read