Bihar Crime News: 8 साल के भांजे को शराब कारोबारी मामा ने खदेड़कर मारी गोली बिहार के मधेपुरा में एक युवक ने अपने 8 साल के भांजे को गोली मारकर जख्मी कर दिया।
घटना बिहारीगंज वार्ड-10 गोरिहारी टोला मे की है।
आवेश में आकर मामा ने खदेड़कर पड़ोसी के घर में भागकर घुसे अपने भांजा पर गोली चला दी।
गोली लगने से जख्मी हालत में बच्चे को पीएचसी में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बच्चे को कोई देखने वाला नहीं रहने के कारण शाम तक हायर सेंटर नहीं भेजा जा सका।
बताया गया कि मंटू साहनी का भांजा शिवम कुमार माता पिता नहीं रहने के कारण अपने ननिहाल (मंटू सहनी के घर) में ही रहता है।
शनिवार को घर में किसी बात से मंटू सहनी उग्र होकर खदेड़ा तो शिवम भागकर बगल स्थित शंकर सहनी, गणेशी सहनी के घर घुस गया।
पीछे से खदेड़ते हुए मंटू सहनी भी पड़ोसी के घर में घुसकर भांजे पर गोली चला दिया जो उसको नाभी से नीचे बायीं तरफ जांघ से उपर कुल्हे पर लगी।
घटना स्थल पर खून के साथ गोली का अगला भाग गिरा हुआ था।
सूचना पर पुलिस स्थल के साथ पीएचसी भी पहुंची पर घटना को लेकर उदासीन बनी रही।
घटना के वक्त घर पर मौजूद गृहस्वामिनी रिंकू देवी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
रिंकु देवी ने बताया कि दोपहर में वह खाना बना रही थी।
इसी दौरान भागकर शिवम आया और उसी के पीछे मंटू सहनी आया।
वह जबतक कुछ समझ पाती मंटू सहनी गोली चला दिया जो उसके भांजा शिवम को लगी।
गोली लगने से जख्मी हालत में शिवम को पीएचसी ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि मंटू सहनी का परिवार शराब के धंधे में लिप्त है परिवार के लोग कई दफा जेल भेजे जा चुके हैं।
अभी भी उसकी मां और शिवम की नानी जेल में है।
घटना के बाद मंटू सहनी फरार हो गया है।
घटना से आसपास के लोग असहज महसूस कर रहे हैं।
घटना में पुलिस कार्रवाई के प्रति शिथिलता बरत रही है।
आठ वर्षीय बेसहारा लड़का ननिहाल में रह रहा है।
उसकी नानी भी जेल में है और मामा द्वारा भांजा को गोली मारे जाने के बाद पुलिस केस दर्ज करने के लिए किसके इंतजार में है पुलिस के अधिकारी ही बेहतर बता सकते है।
बहरहाल मामला शराब कारोबारी से जुड़ा रहने के कारण पुलिस की कार्रवाई लीपापोती करने जैसी दिख रही है जो हैरान करने वाला है।
थानाध्यक्ष ने बताया आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।
मामले में छानबीन किया जा रहा है।
Article Advertisement
Crime
Bihar Crime News: 8 साल के भांजे को शराब कारोबारी मामा ने खदेड़कर मारी गोली
Bihar Crime News: 8 साल के भांजे को शराब कारोबारी मामा ने खदेड़कर मारी गोली बिहार के मधेपुरा में एक युवक ने अपने 8 साल के भांजे को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना बिहारीगंज वार्ड-10 गोरिहारी टोला मे की है। आवेश में आकर मामा ने खदेड़कर पड़ोसी के घर में भागकर घुसे अपने भांजा पर गोली चला दी। गोली लगने स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
