अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?ललन सिंह ने हाथ खड़े किए, अनंत सिंह और नीरज में सुलह नहीं कराएंगे; कहा- मैं झगड़े में नहीं पड़ताNASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर, विजय चौधरी ने माना- रिकॉर्ड स्तर पर गंडक का जलस्तरAaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, बारिश थमी पर बाढ़ से हाहाकार, सारण समेत 6 जिलों में भारी तबा...भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?ललन सिंह ने हाथ खड़े किए, अनंत सिंह और नीरज में सुलह नहीं कराएंगे; कहा- मैं झगड़े में नहीं पड़ताNASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर, विजय चौधरी ने माना- रिकॉर्ड स्तर पर गंडक का जलस्तरAaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, बारिश थमी पर बाढ़ से हाहाकार, सारण समेत 6 जिलों में भारी तबा...

Article Advertisement

Crime

नोटों के बंडल देख डोली थानेदार की नीयत, धमकी देकर ज्वेलर से लूटे 35 लाख; फिर

नोटों के बंडल देख डोली थानेदार की नीयत, धमकी देकर ज्वेलर से लूटे 35 लाख; फिर Bihar Crime News: बिहार में एक पुलिस अधिकारी ने वाहन चेकिंग के नाम पर 32 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को अरेस्ट कर लिया है। विस्तार से इस वारदात के बारे में जानते हैं। आम जनता की सुरक्षा का दायित्व

नोटों के बंडल देख डोली थानेदार की नीयत, धमकी देकर ज्वेलर से लूटे 35 लाख; फिर

Article Advertisement

नोटों के बंडल देख डोली थानेदार की नीयत, धमकी देकर ज्वेलर से लूटे 35 लाख; फिर Bihar Crime News: बिहार में एक पुलिस अधिकारी ने वाहन चेकिंग के नाम पर 32 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को अरेस्ट कर लिया है। विस्तार से इस वारदात के बारे में जानते हैं। आम जनता की सुरक्षा का दायित्व जिसके ऊपर हो, अगर वही लुटेरा बन जाए तो फिर आम लोगों की सुरक्षा कौन करेगा? बिहार के छपरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। एक थानाध्यक्ष के खिलाफ 32 लाख रुपये लूटने का आरोप लगा है। आरोपों के मुताबिक थानेदार ने पीड़ित को धमकाकर भगा दिया। सारण के आरक्षी अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष को जैसी ही मामले का पता लगा, उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए न सिर्फ रुपये बरामद किए, बल्कि आरोपी थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में आरोपी गृह रक्षक चालक अनिल कुमार सिंह की तलाश जारी है। 10 जनवरी को छपरा नगर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी निवासी ज्वेलर रोहन कुमार अपनी जमीन को बेचने के बाद मिले 64 लाख रुपये लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे। रास्ते में मकेर थानाध्यक्ष एसआई रविरंजन कुमार ने गाड़ी रुकवा ली। रविरंजन ने कहा कि शराब और गांजा ले जाने की सूचना उसको मिली है। इसके बाद वह गाड़ी को चेक करने लगा। इसी दौरान उसकी नजर नोटों से भरे दो थैलों पर पड़ी। आरोपी अधिकारी की नीयत खराब हो गई, फिर उसने अपना पुलिसिया रौब झाड़ते हुए स्वर्ण कारोबारी से 32 लाख रुपयों से भरे दोनों बैग छीन लिए। पीड़ित ज्वेलर को मौके से डरा-धमकाकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना आरक्षी अधीक्षक को दी। इस संबंध में आरक्षी अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि एक आरोपी की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित का पीछा भी किया जानकारी के मुताबिक स्वर्ण कारोबारी मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं। पैसा लूटने के बाद जब स्वर्ण कारोबारी भेल्दी इलाके की तरफ रवाना हुए तो चालक अनिल कुमार और रविरंजन कुमार ने उनका पीछा भी किया। डरे-सहमे व्यापारी ने मामले से अपने परिजनों को अवगत करवाया। इसके बाद ये मामला सारण के स्वर्ण कारोबारियों के संज्ञान में आया। एकजुट स्वर्ण कारोबारी शुक्रवार रात को ही डीआईजी व एसपी से मिलने पहुंचे। पीड़ित ने अपनी आपबीती दोनों अधिकारियों को बताई। इसके बाद पुलिस विभाग ने एक्शन लेते हुए रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने दावा किया है कि दूसरे आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read