अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

बिहार के पूर्णिया में युवक ने फंदे से झुलकर की खुदकुशी, छठ में पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में लगायी थी आग

बिहार के पूर्णिया में युवक ने फंदे से झुलकर की खुदकुशी, छठ में पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में लगायी थी आग Bihar News: बिहार के पूर्णिया में एक युवक ने पिछले साल पेट्रोल डालकर खुद को जलाया. अब उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. पूर्णिया में मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. सह

बिहार के पूर्णिया में युवक ने फंदे से झुलकर की खुदकुशी, छठ में पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में लगायी थी आग

Article Advertisement

बिहार के पूर्णिया में युवक ने फंदे से झुलकर की खुदकुशी, छठ में पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में लगायी थी आग Bihar News: बिहार के पूर्णिया में एक युवक ने पिछले साल पेट्रोल डालकर खुद को जलाया. अब उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. पूर्णिया में मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. सहायक खजांची थाना क्षेत्र के छठ पोखर स्थित पंचवटी कॉलोनी में यह घटना हुई है. मृतक का नाम गौरव कुमार ( 35 वर्ष) है. जो पंचवटी कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था. वह मूल रूप से अररिया जिले के फारबिसगंज का रहने वाला था. गौरव ने पूर्व में भी खुदकुशी की कोशिश की थी लेकिन उसे तब बचा लिया गया था. फंदे से झूलकर युवक ने की खुदकुशी सुसाइड की सूचना के बाद सहायक खजांची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. मृतक के पिता दिलीप कुमार साह ने बताया कि गौरव कुमार मानसिक रूप से बीमार चल रहा था. उसका इलाज एक मनोविज्ञान चिकित्सक से चल रहा था. आज उसने घर के सीलिंग से फंदे के सहारे लटक कर जान दे दी. घटना के समय घर पर कोई कोई नहीं था. उन्होंने बताया उसके मृतक पुत्र की दो वर्ष पूर्व स्थानीय सुदिन चौक के पास की रहने वाली प्रियंका कुमारी से शादी हुई थी. उसकी कोई संतान नहीं है. पिछले साल भी खुदकुशी का किया था प्रयास मृतक के पिता ने बताया कि गत वर्ष छठ पर्व के एक दिन बाद उसके पुत्र ने भट्ठा बाजार के झंडा चौक पर खुद के शरीर में पेट्रोल छिटकर आग लगा ली थी, वहां मौजूद लोगों ने उसकी जान बचायी थी. घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं मां का रो रोकर बुरा हाल है. पूर्णिया में सुसाइड के दो मामले सामने आए पूर्णिया में सुसाइड के दो मामले रविवार को सामने आए हैं. गौरव के अलावे एक छठी कक्षा के छात्र ने भी आत्महत्या की है. पिता ने जब पढ़ाई करने का दबाव दिया तो श्रीनगर थाना क्षेत्र के जंगेली निवासी चंदन गोस्वामी के बेटे लव कुमार ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. उसका शव बरामद किया गया है. परिजनों में इस घटना से कोहराम मचा है. मां अपने बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रही.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read