अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBihar 1 November Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटे में 6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; जानें IMD अलर्ट...बिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डरबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर युवक गिरफ्तार, स्मैक बरामद: कपड़े में छिपाकर ला रहा था, 10 लाख रुपए बताई गई क...1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBihar 1 November Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटे में 6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; जानें IMD अलर्ट...बिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डरबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर युवक गिरफ्तार, स्मैक बरामद: कपड़े में छिपाकर ला रहा था, 10 लाख रुपए बताई गई क...1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोर

Article Advertisement

Border News

ASI मौत मामले में SP का बड़ा खुलासा, मुखिया के पति और बीजेपी नेता हिरासत में, डीएम ने दी चेतावनी

ASI मौत मामले में SP का बड़ा खुलासा, मुखिया के पति और बीजेपी नेता हिरासत में, डीएम ने दी चेतावनी एएसआइ राजीव रंजन मल की मौत मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है. यह जानकारी पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कु

ASI मौत मामले में SP का बड़ा खुलासा, मुखिया के पति और बीजेपी नेता हिरासत में, डीएम ने दी चेतावनी

Article Advertisement

ASI मौत मामले में SP का बड़ा खुलासा, मुखिया के पति और बीजेपी नेता हिरासत में, डीएम ने दी चेतावनी एएसआइ राजीव रंजन मल की मौत मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है. यह जानकारी पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में एसआइटी टीम गठित की गयी है. इस मामले में 18 लोगों को नामजद व 25 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में गांजा तस्कर को पकड़ने गये एएसआइ राजीव रंजन मल की मौत धक्का-मुक्की के क्रम में हो गयी. घटना बुधवार देर रात घटी. घटना के बाद इलाके में पीट-पीट कर एएसआइ की हत्या की बात कही जाने लगी, लेकिन अररिया एसपी अंजनी कुमार ने पीट-पीट कर हत्या की बात से इनकार किया है. जानकारी के अनुसार अनमोल यादव पर फुलकाहा थाना में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. छापेमारी करने पहुंचे थे बुधवार रात पोसदाहा पंचायत के मुखिया कंचन देवी, पति सुभाष यादव के निवास स्थल मिर्जापुर गांव में उनकी पुत्री की शादी थी. इसी शादी समारोह में थाना अध्यक्ष रौनक कुमार सिंह को अनमोल यादव के आने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष दो एएसआई, दो सिपाही, दो चौकीदार व एक वाहन चालक के साथ छापेमारी करने लक्ष्मीपुर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इसी बीच पुलिस टीम ने तस्कर अनमोल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बेहोश हो गये राजीव गिरफ्तारी के बाद अनमोल यादव भागने की कोशिश करने लगा. हंगामा होते देख कर तस्करों व ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी और पुलिस टीम पर हमला करते हुए पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर अनमोल को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया. गिरफ्तार तस्कर को फिर से पकड़ने के दौरान आक्रोशित तस्कर व ग्रामीणों ने फुलकाहा थाना में तैनात एएसआई राजीव रंजन मल (मुंगेर जिला के रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर निवासी) के साथ हाथापाई की. वे बेहोश हो गये. घटना के बाद सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ व कई थानों की पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई. छह आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर वार्ड संख्या 01 निवासी ललित कुमार यादव पिता गणेश यादव, शंभू यादव पिता लक्ष्मी यादव, सुपौल जिला के भीमपुर थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 02 निवासी प्रभु कुमार यादव पिता प्रमोद यादव, नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा चंदा निवासी प्रमोद कुमार यादव पिता उपेंद्र यादव, कुंदन यादव पिता उमेश यादव व ललन कुमार यादव पिता जय प्रकाश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि मुखिया पति सुभाष यादव के भी हिरासत में लिये जाने की बात कही जा रही है. अररिया एसपी बोले- ग्रामीणों ने सहयोग किया था अररिया एसपी अंजनी कुमार ने कहा, “एक अपराधी अनमोल यादव के आने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. अपराधी को पुलिस ने पकड़ भी लिया था, लेकिन इस दौरान अपराधी के सहयोगी कुछ ग्रामीणों ने उसे पुलिस के कब्जे से छुड़वा लिया. पुलिस से धक्का-मुक्की हुई. इसमें एएसआइ राजीव रंजन मल अचेत होकर गिर गये. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी.” अररिया डीएम बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अररिया डीएम अनिल कुमार ने कहा, “आज हमारे जिले के लिए अत्यंत दुख का दिन है. गत रात्रि फुलकाहा थाना अंतर्गत अपराधियों के साथ जो घटना हुई, धक्का-धक्का हुई, उसमें फुलकाहा थाना अंतर्गत एएसआई राजीव रंजन मल की मृत्यु हो गयी. कुछ गिरफ्तारियां भी की गयी हैं. हमलोग अप्रत्याशित कार्रवाई भी करेंगे. इससे वैसे असामाजिक तत्व में एक मैसेज जायेगा. यदि इस प्रकार की घटना होती है, तो वे बक्शे नहीं जायेंगे.” बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष क्या बोले बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा, “अररिया में मृत पुलिसकर्मी राजीव रंजन मल के परिवार के साथ बिहार पुलिस एसोसिएशन खड़ा है. पीड़ित परिवार को बैंक से करार की राशि 150 लाख , 20 लाख बीमा, मृतक की लड़की यदि 25 वर्ष से छोटी हैं, तो 15 लाख व पुलिस कल्याण कोष से 25 लाख, अनुग्रह राशि 10 लाख, (कुल राशि 2 करोड़ 20 लाख) व अन्य वेतन से जीपीएफ कटौती की राशि दी जायेगी.”  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read