अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

क्राइम पेट्रोल देख बेटी का काटा गला, फिर जेवर-कैश लेकर भागी, प्रेमी के घर से पकड़ी गई कलयुगी मां

क्राइम पेट्रोल देख बेटी का काटा गला, फिर जेवर-कैश लेकर भागी, प्रेमी के घर से पकड़ी गई कलयुगी मां बिहार में एक कलयुगी मां ने क्राइम पेट्रोल देखकर बेटी का गला काट डाला। उसने अपने प्रेमी के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह घर से कैश और जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस ने प्रेमी के घर से महिला को

क्राइम पेट्रोल देख बेटी का काटा गला, फिर जेवर-कैश लेकर भागी, प्रेमी के घर से पकड़ी गई कलयुगी मां

Article Advertisement

क्राइम पेट्रोल देख बेटी का काटा गला, फिर जेवर-कैश लेकर भागी, प्रेमी के घर से पकड़ी गई कलयुगी मां बिहार में एक कलयुगी मां ने क्राइम पेट्रोल देखकर बेटी का गला काट डाला। उसने अपने प्रेमी के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह घर से कैश और जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस ने प्रेमी के घर से महिला को गिरफ्तार किया। Muzaffarpur Crime Case : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला ने टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बच्ची के शव को ट्रॉली बैग में भरा और छत से घर के पीछे फेंक दिया। इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने सोमवार को प्रेमी के घर से आरोपी महिला को दबोच लिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कभी भी कुमाता नहीं हो सकती है। एक कलयुगी मां ने इस कहावत को गलत साबित कर दिया। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में स्थित रामबाग इलाके की है। महिला ने क्राइम पेट्रोल देखकर बेटी की हत्या करने की प्लानिंग बनाई। फिर उसने प्रेमी के लिए गला रेतकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। फिर वह रामपुरहरि थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने प्रेमी के पास चली गई। बंद सूटकेस में मिला बच्ची का शव घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और बंद सूटकेस से बच्ची का शव बरामद किया। बच्ची की पहचान मिष्टी के रूप में हुई, उसके पिता का नाम मनोज कुमार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्पेशल टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला का मोबाइल रामपुरहरि इलाके में बंद हुआ था। पुलिस ने प्रेमी के घर से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। मुजफ्फरपुर एसपी ने किया खुलासा मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि एक बंद सूटकेस के अंदर से मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ही मृतका की मां घर से फरार थी। आरोपी काजल को उसके प्रेमी के घर से गिरफ्तार किया गया।   आरोपी महिला ने हत्या का खोला राज महिला ने पुलिस को बताया कि उसे फेसबुक से एक युवक से प्यार हुआ, लेकिन उसका प्रेमी बच्ची को अपनाने के लिए तैयार नहीं था। वह अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। बच्ची की वजह से जब उसका प्यार दूर होता नजर आया तो उसने बेटी को जान से मारने का फैसला किया। पति के दुकान जाने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया। घर के नीचे रहने वाले किराएदार डॉक्टर के पास चले गए थे और पूरा घर खाली था। काजल ने इस मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची की सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। फिर उसने अपने ही घर में रखे गए सूटकेस में शव डाला और घर के पीछे फेंक दिया। वह घर से जेवर, कैश और आधार कार्ड लेकर प्रेमी के पास चली गई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read