प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी लड़की, अचानक आ गई सहेली; बदनामी के डर से हो गया कांड… ऐसे खुला राज बिहार पुलिस ने एक लड़की की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक आरोपी अभी फरार है।
वहीं, हत्या के पीछे सहेली का हाथ निकला।
आखिर मामला क्या है?
विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
Bettiah Crime News: बिहार के बेतिया जिले में हुई हत्या का पुलिस ने एक सप्ताह बाद खुलासा कर दिया है।
नाबालिग लड़की की हत्या में एक आरोपी फरार है।
दो को गिरफ्तार किया गया है।
लड़की की हत्या सहेली और उसके आशिक ने मिलकर की थी।
11 सितंबर को घर से नाबालिग लड़की लापता हुई थी।
लड़की की मां ने पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी।
जिसके बाद 13 सितंबर को घर के समीप जलकुंभी के खेत से नाबालिग का शव पुलिस ने बरामद किया था।
मामला नरकटियागंज नगर के एक मोहल्ले का है।
पुलिस ने एक नाबालिग लड़की, उसकी मां और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
11 सितंबर से लापता थी नाबालिग हत्या को मृतका की सहेली और उसके आशिक ने मिलकर अंजाम दिया।
दोनों को नाबालिग लड़की ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
जिसके बाद बदनामी के डर से दोनों ने नाबालिग लड़की को मौत के घाट उतार दिया।
नाबालिग लड़की की हत्या सहेली ने अपने घर पर ही प्रेमी के साथ मिलकर की।
बेतिया के एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि 11 सितंबर को एक नाबालिग लापता हो गई थी।
13 सितंबर को उसका शव मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया था।
टीम में एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई जय कुमार, प्रियंका कुमारी व सोनू कुमार शामिल थे।
बिहार पुलिस ने अब इस मामले में अशरफ शेख, किरण देवी और उसकी नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया है।
वहीं, आरोपी लड़की का पिता विक्की पासवान फरार है।
जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
11 सितंबर को नाबालिग की हत्या कर दी गई थी।
शव को घर में छिपाकर रखा गया था।
शाम को जब लड़की की मां पहुंची तो उसने सहेली की हत्या की जानकारी दी।
जिसके बाद मां ने अपने पति के साथ मिलकर शेख अरमान के जलकुंभी वाले खेत में शव फेंक दिया था।
13 सितंबर को मिला था लड़की का शव 13 सितंबर को पुलिस ने शव बरामद किया था।
जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो लड़की की सहेली शक के घेरे में आ गई।
बाद में उसने गुनाह कबूल कर लिया।
बता दें कि आरोपी लड़की सोशल मीडिया पर रील्स भी बनाती है।
उसके सोशल मीडिया पर कई अकाउंट हैं।
बताया जा रहा है कि जब लड़की ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया तो किसी लड़के ने चुपके से वीडियो बना लिया था।
यह वीडियो पुलिस को मिल गया था।
जिसके बाद पूरा मामला सॉल्व हो गया।
Crime
प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी लड़की, अचानक आ गई सहेली; बदनामी के डर से हो गया कांड… ऐसे खुला राज
प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी लड़की, अचानक आ गई सहेली; बदनामी के डर से हो गया कांड… ऐसे खुला राज बिहार पुलिस ने एक लड़की की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है। वहीं, हत्या के पीछे सहेली का हाथ निकला। आखिर मामला क्या है? विस

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


