अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

क्लास में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल में वर्चस्व की जंग में दो गुट भिड़े; मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल

क्लास में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल में वर्चस्व की जंग में दो गुट भिड़े; मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दो गुटों में मारपीट हुई। जिसके बाद एक महा दलित छात्र को आरोपियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उ

क्लास में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल में वर्चस्व की जंग में दो गुट भिड़े; मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल

Article Advertisement

क्लास में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल में वर्चस्व की जंग में दो गुट भिड़े; मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दो गुटों में मारपीट हुई। जिसके बाद एक महा दलित छात्र को आरोपियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला क्या है? इसके बारे में विस्तार से आपको बता रहे हैं। Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक स्कूल में छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मामला तुर्की थाना इलाके का है। जहां एक महा दलित छात्र को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। क्लास रूम में ही छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। वारदात का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तुर्की हाई स्कूल में वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्यासागर के अनुसार जिले के कुढ़नी तुर्की हाई स्कूल में पांच छात्रों ने मिलकर एक महादलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे केवल क्लास रूम में वर्चस्व कायम करना था। वारदात का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें चार-पांच छात्र मिलकर एक किशोर की जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक गुट में 5 छात्र थे। वहीं, दूसरे गुट में 2 स्टूडेंट। इन लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारामारी हुई। वारदात में सौरव कुमार पुत्र अजय राम बरकुरबा की मौत हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शिक्षकों ने ही घायल छात्र के परिजनों को वारदात के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में दाखिल करवाया था। जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्लास रूम में हत्या pic.twitter.com/CSN77ZLynK — parmod chaudhary (@parmoddhukiya) October 19, 2024   5 दिन पहले हुआ था टीचर का मर्डर पांच दिन पहले लखीसराय के सूर्यगढ़ा में भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां एक ग्रेजुएट टीचर की हत्या कर दी गई थी। मध्य विद्यालय निस्ता में तैनात शिक्षा कैलाश पोद्दार स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। एक वाहन में सवार होकर आए आरोपियों ने उनको मौत के घाट उतार दिया था। पहाड़पुर गांव में यात्री पड़ाव के समीप वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। शिक्षक को सुबह 9 बजे गोली मारी गई थी। घात लगाकर हमला किया गया। टीचर मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्रटोला गांव का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के बाद लोगों की भीड़ लग गई थी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read