Bihar: पटना डीजीपी के घर के पास ज्वेलरी शोरूम में 3.50 लाख की लूट पुलिस के अनुसार बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुए थे और उन्होंने विरोध करने पर गार्ड पर गोली चलाई और लूटपाट कर फरार हो गए।
Bihar Crime News: पटना में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, यहां दो बाइक सवार चार बदमाशों ने कंकड़बाग में स्थित बिहार के डीजीपी आलोक राज के आवास से महज कुछ दूरी पर ही स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में बंदूक के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
वारदात के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है।
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस इस घटना की सूचना मिलने के बाद आस पास के चार थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।
एसपी शुभांक मिश्रा, एसपी सदर अभिनव के साथ चार थाने की पुलिस मौके छानबीन में जुटी है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं।
पुलिस के अनुसार फिलहाल बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित के बयान लेकर पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है।
ग्राहक बनकर आए थे बदमाश, विरोध करने पर चलाई गोली पुलिस सूत्रों का कहना है कि शोरूम में अपराधी ग्राहक बनकर आए थे, जिसके बाद बंदूक के बल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने गार्ड पर गोली भी चलाई है, लेकिन वह हमले में बच गया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार अपराधी आए थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने करीब साढ़े तीन लाख के आभूषण लूटकर फरार हो गए हैं।
पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी पुलिस के अनुसार इस बात का पता किया जा रहा है कि शोरूम में नकदी के बारे में किन-किन लोगों को जानकारी थी।
किसने इसकी इसकी जानकारी बदमाशों को दी है।
इसके अलावा पूर्व में इस तरह की वारदातों में शामिल अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, जल्द ही बदमाश कब्जे में होंगे।
Article Advertisement
Crime
पटना डीजीपी के घर के पास ज्वेलरी शोरूम में 3.50 लाख की लूट
Bihar: पटना डीजीपी के घर के पास ज्वेलरी शोरूम में 3.50 लाख की लूट पुलिस के अनुसार बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुए थे और उन्होंने विरोध करने पर गार्ड पर गोली चलाई और लूटपाट कर फरार हो गए। Bihar Crime News: पटना में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, यहां दो बाइक सवार चार बदमाशों ने कंकड़बाग में स्थ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
