अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

नवादा में स्कूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल

नवादा (बिहार): जिले के रोह प्रखंड स्थित मरुई गांव में एक स्कूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में मोहम्मद जीशान नामक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। स्कूल विवाद से शुरू हुआ मामला जानकारी के अनुसार,

नवादा में स्कूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल

Article Advertisement

नवादा (बिहार): जिले के रोह प्रखंड स्थित मरुई गांव में एक स्कूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में मोहम्मद जीशान नामक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

Article Advertisement

स्कूल विवाद से शुरू हुआ मामला जानकारी के अनुसार, जीशान की छोटी बहन के साथ स्कूल में कुछ लड़कों ने मारपीट की थी। जब जीशान की मां ने इस घटना का विरोध किया, तो उनके साथ भी हाथापाई हुई। इसके बाद जीशान ने गांव के राजू साह से इस मामले पर सवाल किया, जिससे विवाद और बढ़ गया। बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई आरोप है कि राजू साह और उनके परिवार के 2–3 लोगों ने मिलकर जीशान को पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा । घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घायल जीशान को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी ग्रामीणों को सौंप दी गई। दोनों पक्षों में केस दर्ज जीशान की मां ने पांच लोगों पर नामजद शिकायत दर्ज कराई है। जीशान ने भी 6–7 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ राजू साह ने पलटवार करते हुए कहा कि जीशान ने पत्थर से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। वीडियो वायरल, जांच शुरू सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बिजली के खंभे से बंधा हुआ है और भीड़ उसकी पिटाई कर रही है। वहीं एक अन्य शख्स के सिर से खून बह रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read