‘देख लिया है 20 साल, नहीं चलेंगे चाचा नीतीश’, बिहार के पोस्टर वॉर में कांग्रेस भी कूदी Bihar Election Poster War: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी पारा हाई है।
इसी बीच एक बार फिर पोस्टर वॉर की पॉलिटिक्स सामने आई है।
Crime
‘देख लिया है 20 साल, नहीं चलेंगे चाचा नीतीश’, बिहार के पोस्टर वॉर में कांग्रेस भी कूदी
‘देख लिया है 20 साल, नहीं चलेंगे चाचा नीतीश’, बिहार के पोस्टर वॉर में कांग्रेस भी कूदी Bihar Election Poster War: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी पारा हाई है। इसी बीच एक बार फिर पोस्टर वॉर की पॉलिटिक्स सामने आई है। जेडीयू ने '25 से 30 फिर से नीतीश' पोस्टर लगाया, जबकि कांग्रेस ने ‘देख ल

Article Advertisement
Article Advertisement
जेडीयू ने '25 से 30 फिर से नीतीश' पोस्टर लगाया, जबकि कांग्रेस ने ‘देख लिया है साल 20, नहीं चलेंगे चाचा नीतीश' पोस्टर से हमला बोला है।
बिहार में चुनावी साल होने की वजह से राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
एक तरफ महागठबंधन की बैठक चल रही है, वहीं दूसरी ओर पटना की सड़कों पर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है।
कांग्रेस ने पटना में एक पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
इस पोस्टर के जरिए अपराध, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा और पलायन को लेकर सीएम पर निशाना साधा गया है।
बताया जा रहा है कि पटना में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की तरफ से कुछ पोस्टर लगाए गए हैंं।
हालांकि, इससे पहले पोस्टर वॉर जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी के बीच ही थी, लेकिन अब कांग्रेस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।
---विज्ञापन--- जेडीयू ने लगाया ’25 से 30 फिर से नीतीश’ का पोस्टर इससे पहले हाल ही में जेडीयू ऑफिस के बाहर पार्टी की ओर से एक पोस्टर लगवाया गया है, जिसमें लिखा गया है ’25 से 30 फिर से नीतीश’।
वहीं, एक अन्य पोस्टर में लिखा गया है, ‘रोजगार मतलब, नीतीश कुमार’।
जेडीयू ने इस पोस्टर के जरिए बताने की कोशिश की है कि बिहार में फिर से 2025 से 2030 तक एनडीए की ही सरकार बनेगी और सीएम नीतीश कुमार ही होंगे।
पोस्टर वॉर में उतरी कांग्रेस जेडीयू के इस पोस्टर के जवाब में विपक्षी दलों का भी पोस्टर सामने आया है।
बिहार में छिड़ी पोस्टर वॉर में अब कांग्रेस भी कूद पड़ी है।
कांग्रेस पार्टी ने एक पोस्टर जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
यह पोस्टर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से जारी किया गया है।
इस पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर दिखाई गई है और पोस्टर पर लिखा गया है, ‘देख लिया है 20 साल, नहीं चलेंगे चाचा नीतीश।’ इस पोस्टर में नीतीश कुमार तस्वीर के चारों तरफ अलग-अलग मुद्दों की तस्वीर लगाई गई है।
इस पोस्टर में चार बड़े मुद्दे उठाए गए हैं।
पोस्टर में असुरक्षित महिलाएं, बेरोजगारी, पलायन, अपराध और भ्रष्टाचार की तस्वीर लगी हुई है।
इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा हुआ है, ‘देख लिया है साल 20, नहीं चलेंगे चचा नीतीश’।
पोस्टर के निचले हिस्सें में निवेदक के तौर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस लिखा हुआ है।
पोस्टर के जरिए भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की गई है।
भाजपा ने पोस्टर जारी कर आरजेडी पर साधा था निशाना बता दें कि इससे पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक पोस्टर जारी करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था।
पोस्टर में राजद के 3 विधायकों की तस्वीर थी, जिनके ऊपर वांटेड लिखा हुआ था।
इस पोस्टर में विधायक रीतलाल यादव, विधायक शंभू यादव और विधायक मनोज यादव की तस्वीर लगी हुई थी।
बीजेपी ने अपने पोस्टर के जरिए दावा किया था कि राजद के ये तीनों विधायक फरार हैं और पुलिस को इनकी तलाश है।
पोस्टर पर लिखा गया था, ‘अगर इस बार RJD के हाथ सत्ता आई, तो बिहार का हाल क्या होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
