अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्याक्या खगौल में पहले से फटे थे प्रश्न पत्र? दारोगा भर्ती परीक्षा पर आया नया ट्विस्ट, वायरल तस्वीर में नहीं है...'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताकौन हैं बिहार के MLA सुजीत पासवान, जो रूस के चुनाव में होंगे पर्यवेक्षक? पटना से मॉस्को तक हो रही चर्चाबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शन'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्याक्या खगौल में पहले से फटे थे प्रश्न पत्र? दारोगा भर्ती परीक्षा पर आया नया ट्विस्ट, वायरल तस्वीर में नहीं है...'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताकौन हैं बिहार के MLA सुजीत पासवान, जो रूस के चुनाव में होंगे पर्यवेक्षक? पटना से मॉस्को तक हो रही चर्चाबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शन

Article Advertisement

World

Bihar Election से पहले पीएम मोदी का दौरा NDA के लिए क्यों है खास? पप्पू यादव ने उठाए सवाल, की ये मांग

Bihar Election से पहले पीएम मोदी का दौरा NDA के लिए क्यों है खास? पप्पू यादव ने उठाए सवाल, की ये मांग बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित विदेश्वर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की प्रस्तावित जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। एनडीए प

Bihar Election से पहले पीएम मोदी का दौरा NDA के लिए क्यों है खास? पप्पू यादव ने उठाए सवाल, की ये मांग

Article Advertisement

Bihar Election से पहले पीएम मोदी का दौरा NDA के लिए क्यों है खास? पप्पू यादव ने उठाए सवाल, की ये मांग बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित विदेश्वर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की प्रस्तावित जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। एनडीए पीएम मोदी के दौरे के दौरान बड़े पैमाने पर शक्ति प्रदर्शन के लिए कमर कस रहा है, जिसमें जेडीयू, बीजेपी और अन्य सहयोगी दलों के नेता बड़ी भीड़ जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार में कई राजनीतिक दलों द्वारा शक्ति प्रदर्शन के बीच एनडीए 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झंझारपुर (मधुबनी) दौरे के दौरान एक विशाल जनसभा की तैयारी कर रहा है। इस दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी मधुबनी के भौड़ागढ़ी स्थित एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही कई बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे। इस बड़े कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और बताएंगे कि किस तरह उन्हें अभी से चुनावी की तैयारियों में जुटना है और शहर-शहर, गांव-गांव जाकर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाना है। पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटे NDA नेता जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के मंत्रियों और एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ पीएम मोदी की रैली में भारी भीड़ जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को सफल बनाने के लिए मंगलवार को संजय झा ने ललन सिंह के साथ समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में दो सभाओं को संबोधित किया। सभा में नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, सीतामढ़ी जेडीयू सांसद देवेश ठाकुर, समस्तीपुर एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी, राज्य मंत्री अशोक चौधरी, नितिन नवीन और अन्य नेता मौजूद थे। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में ‘बिहार मिलन समारोह’ के दौरान कहा था कि राज्य में चुनाव बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। हालांकि, बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं और चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना में कहा कि ‘पिछली बार जब अमित शाह यहां आए थे, तो उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ही सीएम होंगे। मेरे पिता शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय हैं और वे अगले 5 साल तक सरकार चला सकते हैं।’ राजनीतिक फायदे के लिए दौरा करते हैं पीएम: पप्पू यादव वहीं, पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ चुनावी साल में बिहार का दौरा करते हैं, लेकिन बिहार को कुछ भी देने की घोषणा नहीं करते हैं। सांसद अपने खुर्दा आवास पर बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ राजनीतिक फायदा के लिए बिहार का दौरा करते हैं। सांसद ने कहा कि 12 वर्ष से बीजेपी की सरकार है और आज बिहार में 64 प्रतिशत फैक्ट्री बंद हैं। 90 प्रतिशत पुरानी फैक्ट्री भी बंद हो गई है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात करने वाले बीजेपी की सरकार ने एक भी फैक्ट्री को विशेष पैकेज नहीं दिया। पप्पू यादव ने की ये मांग उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी दौरे में मिथिला, कोसी व सीमांचल को विशेष पैकेज देने, इस इलाके के लिए एक स्वायत्त क्षेत्र विकास परिषद बनाने, दरभंगा राज द्वारा बनाए गए पेपर मिल व दरभंगा के बंद पड़े चीनी मिल चालू करने की घोषणा करें। सांसद ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग को सुरक्षा देने और सहरसा में एम्स का निर्माण करने और सहरसा में डीआरएम कार्यालय खोलने की घोषणा भी पीएम करें।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read