अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहार में जेडीयू विधायक पर EOU का शिकंजा, विधायक खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस जारी

पटना, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासत गर्मा गई है। अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायकों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिकंजा कस दिया है। JDU के परबत्ता से विधायक डॉ. संजीव कुमार , नरकटियागंज के फजले हक अंसारी और मनेर के मोनू कुमार को EOU ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है ।

बिहार में जेडीयू विधायक पर EOU का शिकंजा, विधायक खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस जारी

Article Advertisement

पटना, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासत गर्मा गई है। अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायकों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिकंजा कस दिया है। JDU के परबत्ता से विधायक डॉ. संजीव कुमार , नरकटियागंज के फजले हक अंसारी और मनेर के मोनू कुमार को EOU ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है ।

Article Advertisement

क्या है मामला? बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वास मत के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। इसी मामले की जांच में EOU लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पहली बार किसी मौजूदा विधायक को आधिकारिक रूप से नोटिस जारी किया गया है। पहली बार मौजूदा विधायक को नोटिस EOU का कहना है कि इससे पहले पूर्व विधायक बीमा भारती को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन इस बार पहली बार किसी सक्रिय विधायक को नोटिस दिया गया है, जो एक बड़ी बात मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि बीमा भारती से EOU अधिकारियों ने करीब 4 घंटे तक पूछताछ की थी। तीन विधायक जांच के घेरे में EOU के मुताबिक, तीनों विधायकों को इस मामले में कथित रूप से शामिल होने को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच प्रक्रिया जारी है। अब देखना यह होगा कि EOU की अगली कार्रवाई क्या होगी। राजनीतिक सरगर्मी तेज इस कार्रवाई से बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सत्तारूढ़ दल के विधायकों पर ही भ्रष्टाचार और खरीद-फरोख्त के आरोप लगना जेडीयू के लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read