अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

‘सीएम को देखने नहीं, मछली लेने आए थे’, नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मच गई लूट, वीडियो वायरल

‘सीएम को देखने नहीं, मछली लेने आए थे’, नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मच गई लूट, वीडियो वायरल बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मछलियों की लूट मच गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग मछली लूटते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा

‘सीएम को देखने नहीं, मछली लेने आए थे’, नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मच गई लूट, वीडियो वायरल

Article Advertisement

‘सीएम को देखने नहीं, मछली लेने आए थे’, नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मच गई लूट, वीडियो वायरल बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मछलियों की लूट मच गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग मछली लूटते नजर आ रहे हैं।

Article Advertisement

आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा? Bihar Sarhasa Fish Loot : बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को सरकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए सहरसा जिले आए थे। नीतीश कुमार के रवाना होते ही कार्यक्रम संपन्न हो गया और वहां मछली की लूट मच गई। लोगों ने जमकर उत्पात मचाया और बायो फ्लॉक तोड़कर सरकारी मछलियां लेकर चले गए और अधिकारी देखते ही रह गए। इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले दिवारी स्थित मां विषहरी मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे अमरपुर पहुंचे, जहां अलग-अलग विभागों ने प्रदर्शनी लगाई थी, जिसका सीएम ने निरीक्षण किया। इसी प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा बायो फ्लॉक लगाया गया था, जिसमें ढेर सारी मछलियां तैर रही थीं।   सीएम के जाते ही मची अफरातफरी निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश कुमार पटना के लिए रवाना हो गए। उनके जाते ही वहां मछली लूटने को लेकर अफरातफरी मच गई और लोग मछली पर टूट पड़े, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल थे। सभी लोग मछली लूटने में जुट गए और उन्होंने बायो फ्लॉक के अंदर घुसकर पानी में जमकर मस्ती की। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारी मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। लोग बोले- हेलीकॉप्टर देखने और मछली लेने आए थे इसे लेकर युवाओं ने कहा कि वे नीतीश कुमार को देखने नहीं, बल्कि मछली लेने आए थे। कुछ बच्चे बायो फ्लॉक के अंदर भी घुस गए और पानी में तैर रही मछलियां पकड़ीं। कुछ लोगों ने कहा कि वो सिर्फ हेलीकॉप्टर देखने और मछली लेने के लिए आए थे। कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read