अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

India

बिहार में आ गई 'जल प्रलय'! कोसी बैराज पर पानी चढ़ने से मंडराया खतरा?

बिहार में आ गई 'जल प्रलय'! कोसी बैराज पर पानी चढ़ने से मंडराया खतरा? बिहार में कोसी जल प्रलय लेकर आ चुकी है. आधी रात को कई गांवों में कोसी नदी की तीव्र धारा प्रवेश कर जाएगी. पानी का वेग इतना प्रबल है कि कोसी का पानी कोसी बैराज के ऊपर आ गया है. उसकी धारा से पुल पर संकट मंडराने लगा है. प्रशासन इलाके म

बिहार में आ गई 'जल प्रलय'! कोसी बैराज पर पानी चढ़ने से मंडराया खतरा?

Article Advertisement

बिहार में आ गई 'जल प्रलय'! कोसी बैराज पर पानी चढ़ने से मंडराया खतरा? बिहार में कोसी जल प्रलय लेकर आ चुकी है. आधी रात को कई गांवों में कोसी नदी की तीव्र धारा प्रवेश कर जाएगी. पानी का वेग इतना प्रबल है कि कोसी का पानी कोसी बैराज के ऊपर आ गया है. उसकी धारा से पुल पर संकट मंडराने लगा है. प्रशासन इलाके में लगातार माइकिंग कराकर लोगों को ऊंचे स्थानों की ओर जाने के लिए सचेत कर रहा है सुपौल: बिहार में 56 वर्षों के बाद शनिवार को कोसी नदी का जलस्तर पांच लाख क्यूसेक से ऊपर रहा है. शनिवार की शाम 7 बजे कोसी बराज पर 05 लाख 79 हजार 390 क्यूसेक व बराह क्षेत्र (नेपाल) में 04 लाख 99 हजार 25 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर 1968 में इससे अधिक 07 लाख 88 हजार 200 क्यूसेक पानी आया था. बेचैन हुई बैराज के इंजीनियर्स : पिछले 18 घंटे में कोसी बैराज पर 04 लाख 13 हजार 745 क्यूसेक व बराह क्षेत्र में 03 लाख 21 हजार 400 क्यूसेक पानी बढ़ने से अभियंताओं की बैचेनी बढ़ी है. नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों जगहों पर पानी बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है. कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी : नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि व तेज बहाव की वजह से पानी तेजी से हिलोरें मार रहा है. यह पानी बैराज पर भी पहुंच रहा है. लिहाजा कोसी बैराज पर सभी वाहनों का परिचालन 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है. हालांकि सूचना है कि आवश्यक वाहनों का परिचालन बैराज पर जारी रहेगा. कोसी बैराज पर बहने लगा पानी : एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कोसी नदी का पानी बैराज के ऊपर उछलता हुआ दिखाई दे रहा है. थोड़ी ही देर बार उछाल तो बंद हो गया लेकिन पानी का आना नहीं रुका. ऐसे में बैराज के डैमेज होने के अंदेशा को लेकर इंजीनियर्स की चिंता बढ़ गई है. सुपौल के जिलाधिकारी कौशल किशोर ने किसी भी डैमेज से इंकार किया है. "कोसी बैराज को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है. हमारे इंजीनियर बैराज पर पल पल नजर बनाए हुए हैं. हम लगातार अपडेट ले रहे हैं. फिलहाल यातायात को 3 दिन के लिए रोक दिया गया है."- कौशल कुमार, डीएम, सुपौल देर रात तक तटबंध के भीतर फैल जायेगा पानी : जानकार कोसी की रफ्तार देखकर बता रहे हैं कि लगातार कोसी नदी के डिस्चार्ज में बढ़ोत्तरी के बाद तटबंध के अंदर बसे हजारों गांव में नदी का पानी फैल जायेगा. इसके बाद इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि तटबंध के भीतर जल प्रलय की स्थिति उत्पन्न न हो जाए. ऐसे स्थिति में बाढ़ पीड़ितों की जान-माल सुरक्षा करना जिला प्रशासन के लिए चुनौती साबित होगा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read