अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

ये बिहार है, पूर्व CM की पोती को बंधक बनाया, फायरिंग की फिर घर में घुसकर...

ये बिहार है, पूर्व CM की पोती को बंधक बनाया, फायरिंग की फिर घर में घुसकर... बिहार में अपराध इस कदर बढ़ रहा है कि अब पूर्व मुख्यमंत्री की पोती को उसके ही घर में बंधक बना लिया. पहले फायरिंग की फिर घर में घुस गए और... बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं अब उन्होंने भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्

ये बिहार है, पूर्व CM की पोती को बंधक बनाया, फायरिंग की फिर घर में घुसकर...

Article Advertisement

ये बिहार है, पूर्व CM की पोती को बंधक बनाया, फायरिंग की फिर घर में घुसकर... बिहार में अपराध इस कदर बढ़ रहा है कि अब पूर्व मुख्यमंत्री की पोती को उसके ही घर में बंधक बना लिया. पहले फायरिंग की फिर घर में घुस गए और... बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं अब उन्होंने भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्ग भोला पासवान शास्त्री की पोती को हथियार के बल पर घर में बंधक बना लिया. इतनी ही नहीं बंधक बनाने से पहले करीब 6 राउंड फायरिंग भी की थी. फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंची और घर को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस सूत्रों की मानें तो लड़की ने सुखसेना निवासी मनोहर कुमार झा से लव मैरेज की थी, लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ही उनका तलाक हो गया था, जिसके बाद दोनों में कोई लेना देना नहीं है. लेकिन सोमवार को अचानक मनोहर कुमार झा आया और लगातार छह राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद हाथ में पिस्टल लगाते हुए घर में घुसा और लड़की को बंधक बना लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घर को चारों तरफ से घेर लिया. करीब तीन घंटे तक घर बंधक बनाकर रखा अधिकारी ने बताया कि करीब 3 घंटे तक मनोहर घर में ही था. उसने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था. मनोहर के दोनों हाथ में कट्टा था और कह रहा था कोई आगे बढ़ा तो मैं गोली चला दूंगा. पत्नी को मारने की धमकी भी दे रहा था. हालांकि इस बीच पुलिस-प्रशासन को सूचित किया गया. पुलिस की घेराबंदी और बार-बार समझाने के बाद आरोपी पति बाहर निकलकर आया. मशक्कत के बाद छुड़ाया लड़की की फुआ ने सुशीला भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री की पोती को बंधक बनाने की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी. इसके बाद सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और के हाट थाना अध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ सुबह 8:45 बजे मौके पर पहुंचे और घर की चारों तरफ से घरेबंदी कर ली. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनोहर कुमार झा के हाथ में पिस्टल थी. वह घर के सामने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करने लगा. मनोहर हाथ में पिस्टल लहराते हुए घर में घुस गया और हथियार के बल पर पत्नी को घर में ही बंधक बना लिया सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और के हाट थाना अध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. घर की घेराबंदी कर फिर आरोपी पति से लंबी बातचीत कर उसे समझाइश दी तब जाकर मनोहर घर से बाहर आया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read