बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय?
जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत Bihar Gangster Saroj Rai Enconter in Haryana: बिहार के सीतमढ़ी का नामी गैंगस्टर सरोज राय का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है।
हरियाणा के मानसेर में काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सरोज राय को मौके पर ही ढेर कर दिया।
Bihar Gangster Saroj Rai Enconter in Haryana: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय का हरियाणा में एनकाउंटर कर दिया गया है।
बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस ने साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
बिहार के सीतमढ़ी में सरोज पर 2 लाख का इनाम घोषित किया गया था।
मुठभेड़ में एक जवान जख्मी सूत्रों की मानें तो बिहार एसटीएफ पिछले काफी समय से सरोज राय की तलाश में थी।
सरोज राय के हरियाणा में होने की खबर मिलते ही एसटीएफ ने हरियाणा पुलिस से मदद मांगी।
हरियाणा पुलिस और बिहार एसटीएफ ने साथ मिलकर ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए मानसेर में सरोज राय का एनकाउंटर कर दिया।
एनकाउंटर से पहले पुलिस और गैंगस्टर के बीच तगड़ी मुठभेड़ देखने को मिली।
इस मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान भी जख्मी हो गया।
कौन था गैंगस्टर सरोज राय?
कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय बिहार के सीतामढ़ी के महिन्दवारा स्थित बतरौली गांव से ताल्लुक रखता था।
सरोज पर विधायक समेत कई लोगों से रंगदारी वसूलने का आरोप था।
सीतामढ़ी के कई थानों में सरोज के खिलाफ 30 से भी अधिक संगीन मुकदमें दर्ज हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2019 में सरोज के एक गुर्गे के पास से AK-56 बरामद की गई थी, जिसके बाद सरोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था।
AK-56 से मुंशी को भूना खबरों की मानें तो सरोज राय ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीतामढ़ी में सड़क बनाने वाली कंपनी के मुंशी की हत्या कर दी थी।
सरोज की गैंग ने इसी AK-56 से मुंशी विनोद राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई।
यही नहीं, 2014 में सरोज ने सीतामढ़ी के बड़े व्यापारी यतींद्र खेतान की भी हत्या कर दी थी।
इसके बाद से ही सरोज सुर्खियों में आया था।
वहीं रंगदारी न देने वाले 6 लोगों को भी सरोज ने मौत के घाट उतार दिया था।
बिहार पुलिस पिछले 10 साल से सरोज को ढूंढ रही थी।
बिहार पुलिस ने रखा 2 लाख का इनाम विधायक से रंगदारी मांगने के बाद सरोज राय का नाम बिहार पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हो गया था।
ऐसे में बिहार पुलिस ने सरोज पर 50 हजार का इनाम रखा था, जिसे बाद में बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया।
पुलिस कई बार सरोज को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी थी।
वहीं बीती रात पुलिस को कामयाबी मिली और मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सरोज को ढेर कर दिया।
Article Advertisement
Crime
बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत
बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत Bihar Gangster Saroj Rai Enconter in Haryana: बिहार के सीतमढ़ी का नामी गैंगस्टर सरोज राय का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। हरियाणा के मानसेर में काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सरोज राय को मौके पर ही ढेर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
