Bihar Higher Education : ऑनलाइन होगी सम्बद्ध डिग्री कॉलेजों के अनुदान की व्यवस्था राज्य के सवा दो सौ से अधिक सम्बद्ध डिग्री कॉलेजों के हजारों शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।
राज्य सरकार अब उनके महाविद्यालय को बच्चों को प्रदर्शन के आधार पर देने वाली अनुदान योजना की पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन मोड में करने जा रही है।
नीतिगत निर्णय लिया जा चुका है।
ऑनलाइन पोर्टल भी बनकर तैयार है।
एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किया जा चुका है।
शीघ्र ही अनुदान के लिए वित्तरहित डिग्री कॉलेजों से आवेदन लिये जाएंगे।
उच्च शिक्षा निदेशालय इसके पूर्व की तैयारियों को विश्वविद्यालयों के सहयोग से अंतिम रूप देने में जुटा है।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी ने सोमवार को बताया कि शैक्षणिक सत्र 2015-18, 16-19 और 17-20 एवं उसके बाद के लिए अनुदान की ऑनलाइन व्यवस्था लागू होगी।
इसके लिए सम्बद्ध डिग्री कॉलेजों से ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे।
वित्तरहित डिग्री कॉलेजों को education.bih.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना है।
सोमवार को ही उच्च शिक्षा निदेशक ने इसको लेकर मगध विवि, वीकेवीएस आरा, बीआरए बिहार, जेपी छपरा, एलएनएमयू, बीएन मंडल, टीएमबी और केएसडी दरभंगा विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को निर्देश भेजा है।
उन्होंने ऑनलाइन आवेदन के लिए महाविद्यालयों के लिए निर्धारित जिस कोड का इस्तेमाल करना है, उसे प्राप्त करने के लिए अधिकृत व्यक्ति को निदेशालय भेजने को कहा है।
इससे पूर्व 23 अगस्त को ही उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी विश्वविद्यालयों को नई व्यवस्था से अवगत कराया था।
साथ ही तमाम महाविद्यालयों के प्राचार्य का मोबाइल नम्बर भेजने को कहा था ताकि उन्हें उनके महाविद्यालय का कोड नम्बर दिया जा सके और प्रत्येक कॉलेज का पासवर्ड तैयार हो सके।
Article Advertisement
Education
Bihar Higher Education : ऑनलाइन होगी सम्बद्ध डिग्री कॉलेजों के अनुदान की व्यवस्था
Bihar Higher Education : ऑनलाइन होगी सम्बद्ध डिग्री कॉलेजों के अनुदान की व्यवस्था राज्य के सवा दो सौ से अधिक सम्बद्ध डिग्री कॉलेजों के हजारों शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार अब उनके महाविद्यालय को बच्चों को प्रदर्शन के आधार पर देने वाली अनुदान योजना की पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन मोड

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
