अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Chapra News: मिनी बिहार बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी को जिला हैंडबॉल ने किया सम्मानितEtawah Auraiya News: बिहार से बुलाकर गेम आईडी के नाम पर ठगी करने वाले तीन को दबोचा‘इतना बड़ा बिहार है, हत्याएं होती रहती हैं’, अपराध पर सवाल पूछने पर भड़के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा‘हत्याएं होती रहती हैं…’, सम्राट चौधरी सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का बढ़ते अपराध पर बेतुका बयानसीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 216 लीटर नेपाली शराब जब्ततिरंगा फहराने दिल्ली पहुंचे बिहार के वायरल बॉय आदित्य, AAP सांसद संजय सिंह संग भरी हुंकारगांजे के साथ युवक पकड़ा, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 5 महिलाओं को पकड़ा: कपड़ों की तस्करी करते हुए बसही में पकड़ा, कस्टम को सौंपामॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल बॉर्डर पर पहुंची पुलिस, CCTV से दुकानदारों तक से पूछताछअनंत सिंह के बयान से नदवां एनकाउंटर फिर चर्चा में: 2004 में STF की कार्रवाई में 8 सहयोगी मारे गए थे, एक जवा...जोगबनी पुलिस ने 3580 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल और 50...Chapra News: मिनी बिहार बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी को जिला हैंडबॉल ने किया सम्मानितEtawah Auraiya News: बिहार से बुलाकर गेम आईडी के नाम पर ठगी करने वाले तीन को दबोचा‘इतना बड़ा बिहार है, हत्याएं होती रहती हैं’, अपराध पर सवाल पूछने पर भड़के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा‘हत्याएं होती रहती हैं…’, सम्राट चौधरी सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का बढ़ते अपराध पर बेतुका बयानसीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 216 लीटर नेपाली शराब जब्ततिरंगा फहराने दिल्ली पहुंचे बिहार के वायरल बॉय आदित्य, AAP सांसद संजय सिंह संग भरी हुंकारगांजे के साथ युवक पकड़ा, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 5 महिलाओं को पकड़ा: कपड़ों की तस्करी करते हुए बसही में पकड़ा, कस्टम को सौंपामॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल बॉर्डर पर पहुंची पुलिस, CCTV से दुकानदारों तक से पूछताछअनंत सिंह के बयान से नदवां एनकाउंटर फिर चर्चा में: 2004 में STF की कार्रवाई में 8 सहयोगी मारे गए थे, एक जवा...जोगबनी पुलिस ने 3580 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल और 50...

Article Advertisement

Education

DGP पर है इतने लाख का कर्ज, ACS पिस्टल के शौकीन, यहां जानिए बिहार के IAS-IPS कितने अमीर - BIHAR IAS IPS DECLARED ASSETS

DGP पर है इतने लाख का कर्ज, ACS पिस्टल के शौकीन, यहां जानिए बिहार के IAS-IPS कितने अमीर - BIHAR IAS IPS DECLARED ASSETS आईएएस आईपीएस ने संपत्ति की घोषणा कर दी है. मुख्य सचिव के पास 37 लाख जमा है, तो डीजीपी के खाते में 18 लाख. पढ़ें पटना : बिहार सरकार के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने संपत्ति की घोषणा

DGP पर है इतने लाख का कर्ज, ACS पिस्टल के शौकीन, यहां जानिए बिहार के IAS-IPS कितने अमीर - BIHAR IAS IPS DECLARED ASSETS

Article Advertisement

DGP पर है इतने लाख का कर्ज, ACS पिस्टल के शौकीन, यहां जानिए बिहार के IAS-IPS कितने अमीर - BIHAR IAS IPS DECLARED ASSETS आईएएस आईपीएस ने संपत्ति की घोषणा कर दी है. मुख्य सचिव के पास 37 लाख जमा है, तो डीजीपी के खाते में 18 लाख. पढ़ें पटना : बिहार सरकार के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने संपत्ति की घोषणा कर दी है. मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर तमाम अधिकारियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक कर दी है. अधिकारियों की संपत्ति को वेबसाइट पर भी जारी कर दिया गया है. अधिकारियों के पास बिहार से बाहर फ्लैट और जमीन : बिहार के प्रमुख आला अधिकारियों ने जो संपत्ति का आंकड़ा जारी किया है, उसमें बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के खाते में 37 लाख की राशि जमा है. जयपुर और दिल्ली में एक अपार्टमेंट है. वहीं दिल्ली के केनरा बैंक से 11 लाख का कर्ज भी ले रखा है. 60000 नकद है. वहीं मुख्य सचिव की पत्नी बर्फी मीणा के पास 45000 न5द और खाते में 12.93 लाख की राशि जमा है. 40 लख रुपए के बांड और शेयर हैं. जयपुर में करीब 18 लाख की जमीन है. बिहार के डीजीपी विनय कुमार के खाते में 18 लाख की राशि जमा है, लेकिन नकद राशि शून्य बताया है. पैतृक संपत्ति के रूप में 26 लाख की ज्वेलरी है. बिहटा में कृषि योग्य 3024 स्क्वायर फीट जमीन है. वहीं गैर कृषि भूमि में अनिसाबाद में 2000 वर्ग फुट जमीन है, जो 2003 में खरीदी थी. नोएडा में फ्लैट है और उसके लिए 42 लाख का लोन लिया था. वही निजी वाहन के रूप में i10 कार है. बिहार के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत के पास 14 लाख की राशि खाते में जमा है. वहीं नकदी के रूप में 15000 की राशि है. जबकि उनकी पत्नी जो प्रोफेसर हैं, उनके पास 20500 नकदी है और उनके नाम से एक करोड रुपए से अधिक जमा है. प्रत्यय अमृत ने पीएनबी से 79.76 लाख शिक्षा लोन भी लिया है. इसमें से 58 लाख रुपया अभी भी बकाया है. प्रत्यय अमृत के पास मारुति एस्टीम गाड़ी है. एस सिद्धार्थ : बिहार सरकार के कैबिनेट और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के खाते में 34.79 लख रुपए की राशि है. 11 लाख के शेयर और बांड हैं. 4 लाख की ज्वेलरी भी है और एक पिस्टल भी है. वहीं दिल्ली में 25 लाख का फ्लैट, तेलंगाना में 65 लाख का मकान और तमिलनाडु के में 1.35 करोड़ का फ्लैट है. एस सिद्धार्थ ने 90 लाख का लोन भी ले रखा है. दीपक कुमार सिंह : वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के बैंक खाते में 41 लाख जमा है. सवा दो करोड़ का म्युचुअल फंड है और 17 लाख का बांड जमा है. 83 लाख की राशि जीएफ में जमा है तो वहीं 12000 केवल नकदी है. वहीं पटना में आरा गार्डन में 1.01 करोड़ का फ्लैट है. दीपक कुमार सिंह के पास कोई वाहन नहीं है. गहने के शौकीन अधिकारी : कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी गहने के भी शौकीन हैं. बिहार के एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन के पास ढाई सौ ग्राम सोने के अतिरिक्त रूबी, पुखराज और डायमंड हैं. वहीं बैंक खाते में 28 लाख की राशि जमा है. 1.47 करोड़ की कृषि योग्य भूमि भी है. सुरक्षा के लिए हथियार भी रखते हैं अधिकारी : ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल के पास 135 ग्राम सोना और एक हीरे की अंगूठी है. वहीं बैंक में 38 लाख रुपए जमा हैं. एक पिस्टल भी इनके पास है. एससी एसटी और पंचायती राज विभाग के सचिव देवेश सेहरा के पास 50 ग्राम सोने की ज्वेलरी है. वहीं योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के सेंथिल कुमार के पास एक करोड़ 35 लाख की राशि जमा है. एक सिंगल बैरल रिवाल्वर भी है. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह के पास 125 ग्राम सोने की ज्वेलरी है. ढाई लाख रुपये मूल्य की डायमंड की अंगूठी है. मंत्री-अधिकारी करते हैं संपत्ति का ब्यौरा जारी : बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2005 में सत्ता संभालने के बाद पारदर्शिता के लिए यह व्यवस्था कर रखी है कि सभी मंत्री-अधिकारी हर साल अपनी संपत्ति का ब्यौरा जारी करेंगे. मुख्यमंत्री और तमाम मंत्री वर्ष के अंतिम दिन ही अपनी संपत्ति सार्वजनिक कर देते हैं और अधिकारी मार्च के अंतिम दिन. उसी के तहत अधिकारियों ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक की है      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read