IPS शिवदीप लांडे कौन?
जिनके इस्तीफे से हिला बिहार; चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान बिहार में एक के बाद एक अफसर इस्तीफे दे रहे हैं।
गुरुवार को IPS शिवदीप लांडे ने भी अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया।
अब उनके चुनाव लड़ने की खबरें आ रही हैं।
तो आइए जानते हैं IPS शिवदीप आखिर कौन हैं और क्या वो सचमुच चुनाव लड़ने वाले हैं?
Bihar IPS Shivdeep Lande Latest Update: बिहार के सिंघम कहे जाने वाले IPS शिवदीप लांडे के इस्तीफे से राज्य में हड़कंप मच गया है।
सभी की जुबां पर बस एक ही सवाल है कि 18 साल की शानदार सर्विस के बाद शिवदीप ने आखिर इस्तीफा क्यों दे दिया?
शिवदीप के इस्तीफे से बिहार में भूचाल क्यों आ रहा है?
क्या शिवदीप चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं?
IPS शिवदीप आखिर कौन हैं?
तो आइए जानते हैं पूर्णिया के IG रहे IPS शिवदीप लांडे की कहानी… 2006 बैच के IPS ऑफिसर 29 अगस्त 1976 को महाराष्ट्र में जन्मे शिवदीप लांडे एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
उनकी शुरुआती पढ़ाई अकोला से हुई।
शेगांव स्थित श्री संत गजानन महाराज इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद शिवदीप UPSC की तैयारी में जुट गए।
UPSC की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें भारतीय राजस्व विभाग में नौकरी मिली।
हालांकि शिवदीप इससे संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने दोबारा परीक्षा देने की ठानी।
2006 में UPSC की परीक्षा पास करने के बाद शिवदीप IPS ऑफिसर बने और उन्हें बिहार कैडर मिला।
कई जिलों में हुई पोस्टिंग 2006 में IPS शिवदीप की पोस्टिंग बिहार के नक्सल प्रभावित जिले मुंगेर के जमालपुर में की गई।
इसके बाद उन्होंने बिहार की राजधानी पटना समेत पूर्णिया, अररिया और रोहतास में बड़े पदों पर नौकरी की।
कुछ ही सालों में IPS शिवदीप की छवी सुपरकॉप की बन गई।
उन्होंने कई आरोपियों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
खनन माफिया पर कसा शिकंजा IPS शिवदीप की बहादुरी के किस्से बिहार में अक्सर सुनने को मिलते हैं।
खनन माफिया को सबक सिखाने के लिए शिवदीप उनके घर बुलडोजर लेकर पहुंच गए थे।
उन्होंने खनन अपराधियों पर जमकर शिकंजा कसा था।
हालांकि इस एक्शन के बाद IPS शिवदीप को डेप्युटेशन पर महाराष्ट्र भेज दिया गया था।
इस दौरान IPS शिवदीप मुंबई ATS का हिस्सा बने।
2021 में उन्हें फिर से बिहार वापस भेज दिया गया।
लड़कियों ने फोन में सेव किया नंबर IPS शिवदीप का पटना से जुड़ा किस्सा काफी मशहूर है।
उनकी पोस्टिंग बतौर SP पटना में की गई थी।
इस दौरान पटना की सभी लड़कियों के फोन में IPS शिवदीप का नंबर सेव रहता था।
लड़कियों को छेड़छाड़ से छुटकारा दिलाने के लिए उन्होंने यह शानदार पहल की थी।
उनके समय में पटना से अपराध काफी हद तक कम हो गया था।
हालांकि कुछ समय बाद ही उनका तबादला अररिया हो गया।
पटना के कई लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर इस ट्रांसफर का विरोध किया था।
चुनाव लड़ने पर तोड़ी चुप्पी IPS शिवदीप के इस्तीफे के बाद उनके सियासी गलियारों में उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं।
कई लोगों का कहना था कि शिवदीप प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का हिस्सा बनने वाले हैं और वो आगामी विधानसभा चुनाव में पटना से चुनाव लड़ सकते हैं।
हालांकि IPS शिवदीप ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
शिवदीप ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं और न ही कोई चुनाव लड़ने के बारे में सोच रहे हैं।
Article Advertisement
Education
IPS शिवदीप लांडे कौन? जिनके इस्तीफे से हिला बिहार; चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान
IPS शिवदीप लांडे कौन? जिनके इस्तीफे से हिला बिहार; चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान बिहार में एक के बाद एक अफसर इस्तीफे दे रहे हैं। गुरुवार को IPS शिवदीप लांडे ने भी अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। अब उनके चुनाव लड़ने की खबरें आ रही हैं। तो आइए जानते हैं IPS शिवदीप आखिर कौन हैं और क्या वो सचमुच चुनाव ल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
