अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
मॉडल श्रद्धा दुबे की कार भारत-नेपाल सीमा पर मिली: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी है, चार दिन ...Chapra News: मिनी बिहार बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी को जिला हैंडबॉल ने किया सम्मानितEtawah Auraiya News: बिहार से बुलाकर गेम आईडी के नाम पर ठगी करने वाले तीन को दबोचा‘इतना बड़ा बिहार है, हत्याएं होती रहती हैं’, अपराध पर सवाल पूछने पर भड़के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा‘हत्याएं होती रहती हैं…’, सम्राट चौधरी सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का बढ़ते अपराध पर बेतुका बयानसीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 216 लीटर नेपाली शराब जब्ततिरंगा फहराने दिल्ली पहुंचे बिहार के वायरल बॉय आदित्य, AAP सांसद संजय सिंह संग भरी हुंकारगांजे के साथ युवक पकड़ा, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 5 महिलाओं को पकड़ा: कपड़ों की तस्करी करते हुए बसही में पकड़ा, कस्टम को सौंपाबिहार MLC चुनाव में धांधली का अनोखा तरीका! 'दुर्गा सप्तशती' के पन्नों में छिपकर घर पहुंच रहा कैश, वोटरों में हड़कंपमॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल बॉर्डर पर पहुंची पुलिस, CCTV से दुकानदारों तक से पूछताछमॉडल श्रद्धा दुबे की कार भारत-नेपाल सीमा पर मिली: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी है, चार दिन ...Chapra News: मिनी बिहार बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी को जिला हैंडबॉल ने किया सम्मानितEtawah Auraiya News: बिहार से बुलाकर गेम आईडी के नाम पर ठगी करने वाले तीन को दबोचा‘इतना बड़ा बिहार है, हत्याएं होती रहती हैं’, अपराध पर सवाल पूछने पर भड़के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा‘हत्याएं होती रहती हैं…’, सम्राट चौधरी सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का बढ़ते अपराध पर बेतुका बयानसीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 216 लीटर नेपाली शराब जब्ततिरंगा फहराने दिल्ली पहुंचे बिहार के वायरल बॉय आदित्य, AAP सांसद संजय सिंह संग भरी हुंकारगांजे के साथ युवक पकड़ा, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 5 महिलाओं को पकड़ा: कपड़ों की तस्करी करते हुए बसही में पकड़ा, कस्टम को सौंपाबिहार MLC चुनाव में धांधली का अनोखा तरीका! 'दुर्गा सप्तशती' के पन्नों में छिपकर घर पहुंच रहा कैश, वोटरों में हड़कंपमॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल बॉर्डर पर पहुंची पुलिस, CCTV से दुकानदारों तक से पूछताछ

Article Advertisement

India

बिहार के जहानाबाद में भगदड़, 7 की मौत, सिद्धेश्वर धाम में पूजा के लिए जुटी थी भीड़

बिहार के जहानाबाद में भगदड़, 7 की मौत, सिद्धेश्वर धाम में पूजा के लिए जुटी थी भीड़ बिहार के जहानाबाद स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मची भगदड़ के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 9 लोग घायल भी हुए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। बिहार के जहानाबाद में बाबा सिद्धनाथ मं

बिहार के जहानाबाद में भगदड़, 7 की मौत, सिद्धेश्वर धाम में पूजा के लिए जुटी थी भीड़

Article Advertisement

बिहार के जहानाबाद में भगदड़, 7 की मौत, सिद्धेश्वर धाम में पूजा के लिए जुटी थी भीड़ बिहार के जहानाबाद स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मची भगदड़ के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 9 लोग घायल भी हुए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। बिहार के जहानाबाद में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। जहानाबाद के मखदूमपुर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़ के चलते ये हादसा हुआ। पांडेय ने कहा कि हम स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और अब सिचुएशन कंट्रोल में है।   जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि डीएम और एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया है और वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। कुल सात लोगों की मौत हुई है। प्रशासन मृतकों और घायलों के परिवार से मिल रहा है और जानकारी ले रहा है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि ये एक दुखद हादसा है। सारी व्यवस्था चाक चौबंद थी, प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।   मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा रात के 1 बजे के करीब हुआ। सिद्धनाथ मंदिर स्थित पहाड़ी पर चढ़ने के क्रम में सीढ़ी पर भगदड़ मची और अफरातफरी का माहौल बन गया। जान बचान की कोशिश में श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ ने सात लोगों की जान ले ली। सावन के चौथे सोमवार के मौके पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा था। मरने वालों में छह महिलाओं और एक पुरुष शामिल है। हाजीपुर में भी हुआ था बड़ा हादसा बता दें कि जहानाबाद से पहले सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर वैशाली के हाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ था, जब बिजली के करंट की चपेट में आने से 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। गंगा जल लेने जा रहे कांवड़ियों की टोली का डीजे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया था। बाबा सिद्धनाथ मंदिर में हुई भगदड़ में घायल लोगों को जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read