अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Education

बिहार में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से एक ही दिन में 18 लोगों की मौत

बिहार में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से एक ही दिन में 18 लोगों की मौत बिहार में इस साल मानसून का मौसम लोगों की मौत लेकर आया है. राज्य में लगातार आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं, शुक्रवार को ऐसी ही घटनाओं में राज्य में 18 लोगों की जान चली गई.   Bihar Lightning Deaths: बिहार में मानसू

बिहार में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से एक ही दिन में 18 लोगों की मौत

Article Advertisement

बिहार में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से एक ही दिन में 18 लोगों की मौत बिहार में इस साल मानसून का मौसम लोगों की मौत लेकर आया है. राज्य में लगातार आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं, शुक्रवार को ऐसी ही घटनाओं में राज्य में 18 लोगों की जान चली गई.   Bihar Lightning Deaths: बिहार में मानसून के आने के साथ ही लोगों की जिंदगी भी खतरे में आ जाती है. राज्यों में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने की भी लगातार घटनाएं हो रही हैं. जिनमें आए दिन लोगों की जान जा रही है. शुक्रवार का दिन भी राज्य के लिए इस सीजन का सबसे खराब दिन रहा. जब खराब मौसम ने जमकर कहर बरपाया. राज्य में शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में आसमानी बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस सीजन में बिजली गिरने से 18 लोगों की जान गई है. इससे पहले भी इस सीजन में राज्य में कई लोग बिजली गिरने से अपनी जान गंवा चुके हैं. भागलपुर में गईं सबसे ज्यादा जान शुक्रवार को सबसे ज्यादा वज्रपात से भागलपुर में मौतें हुईं. जिले में एक दिन में बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. इसके बाद जहानाबाद और बेगूसराय में तीन-तीन लोगों की बिजली गिरने से जान चली गई. जबकि मधेपुरा और सहरसा में दो-दो, काराकाट, वैशाली, मोतिहारी और छपरा में एक-एक शख्स की मौत का कारण आकाशीय बिजली बनी. इस दौरान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगा बिगहा में भूषण यादव (48) और प्रमोद यादव (30) की बिजली गिरने से मौत हो गई. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीता थे. वहीं बलम यादव (40) नाम के एक शख्स की गया के बेलागंज थाने के सलेमपुर गांव में बिजली गिरने से मौत हो गई. उधर रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड के हटियां गांव में तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े पांच लोगों पर बिजली गिर गई. इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बुरी तरह से झुलस गए. उधर वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत के कुसाही गांव भी आसमानी बिजली ने तांडव मचाया. यहां रीता देवी नाम की एक महिला की मौत हो गई. जबकि बेगूसराय में शुक्रवार को तीन स्थानों पर आसमानी बिजली गिरी. जहां एक छात्र और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई. उझक मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र की बोकाने कला पंचायत क़े चामुटोला में एक अधेड़ पर बिजली गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई. इसके अलावा छपरा जिले के बनियापुर अंचल में भी बिजली गिरने से एक शख्स की जान चली गई. जबकि दो युवक आंशिक रूप से झुलस गए.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read