अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

ट्रक से 3707 लीटर विदेशी शराब हुआ बरामद, पूर्णिया पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

ट्रक से 3707 लीटर विदेशी शराब हुआ बरामद, पूर्णिया पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार Bihar Liquor Ban: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य में अवैध शराब का कारोबार जारी है. इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस ने 3707 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने ट्रक

ट्रक से 3707 लीटर विदेशी शराब हुआ बरामद, पूर्णिया पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Article Advertisement

ट्रक से 3707 लीटर विदेशी शराब हुआ बरामद, पूर्णिया पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार Bihar Liquor Ban: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य में अवैध शराब का कारोबार जारी है. इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस ने 3707 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने ट्रक को रोकर तफ्तीश के दौरान शराब बरामद की. Bihar Liquor Ban: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार खुलेआम जारी है. राज्य में शराब के अवैध व्यापार पर कड़ी कार्रवाई के बावजूद यह व्यवसाय बंद नहीं हो पा रहा है. इसी बीच, पूर्णिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3707 लीटर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया है. पुलिस ने इस सिलसिले में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है. 3707 लीटर शराब बरामद यह कार्रवाई डगरूआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद की. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB-55G 9131 है, विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर डगरूआ थाना होते हुए नवगछिया की ओर जा रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत बेरिकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग शुरू की. बड़ी खेप पकड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार चेकिंग के दौरान दालकोला की तरफ से उक्त ट्रक को आते देखा गया. पुलिस ने संदेह के आधार पर ट्रक को रोका और तलाशी ली. इस दौरान ट्रक के तहखाने से 3707 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक पवन कुमार, जो वैशाली जिले का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया. शराबबंदी के बावजूद सक्रिय अवैध कारोबार बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि राज्य में शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा. पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से रोकना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read