अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने बिस्तर पर पकड़ा तो बढ़ी तकरार, थाने पहुंची बात तो परिजन हुए शर्मसार

दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने बिस्तर पर पकड़ा तो बढ़ी तकरार, थाने पहुंची बात तो परिजन हुए शर्मसार बिहार के पूर्णिया में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक थाने में सामने आई लव स्टोरी ने पुलिस को भी चौंका दिया। युवक बिहार का रहने वाला है। वहीं, महिला कोलकाता से है। दोनों के बीच इं

दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने बिस्तर पर पकड़ा तो बढ़ी तकरार, थाने पहुंची बात तो परिजन हुए शर्मसार

Article Advertisement

दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने बिस्तर पर पकड़ा तो बढ़ी तकरार, थाने पहुंची बात तो परिजन हुए शर्मसार बिहार के पूर्णिया में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक थाने में सामने आई लव स्टोरी ने पुलिस को भी चौंका दिया।

Article Advertisement

युवक बिहार का रहने वाला है। वहीं, महिला कोलकाता से है। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ था। इसके बाद युवक उसके पास चला गया। Purnia News: बिहार के पूर्णिया में सामने आई लव स्टोरी को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक युवक को महिला से प्यार हो गया। महिला रिश्ते में उसकी सास लगती है। लेकिन कुछ ही दिनों में प्यार का बुखार उतर गया। जिसके बाद युवक उसे छोड़कर घर आ गया। लेकिन कोलकाता की रहने वाली महिला युवक के फरार होने के बाद बिहार के पूर्णिया आ गई। जिसके बाद हंगामा मच गया और बात पुलिस तक पहुंच गई। युवक अपनी सास के साथ इंस्टाग्राम चैट करता था। दोनों के बीच प्यार हो गया। युवक सदर थाना इलाके के आईना महल में रहता है। कोलकाता की महिला के अनुसार वे दोनों शादी कर चुके हैं। महिला की बहन की बेटी से युवक के भाई की शादी हुई है। इस हिसाब से प्रेमिका उसकी सास लगती है। युवक ने बताया कि महिला के बारे में नहीं पता था कि वह शादीशुदा है। उसके 3 बच्चे भी हैं। जिसके बाद वह उसे छोड़कर भागा है। इंस्टाग्राम पर चैटिंग, कोलकाता में फिजिकल रिलेशन महिला ने बताया कि वह कोलकाता से बर्थडे पार्टी में आईना महल आई थी। यहां उसकी पहचान दामाद के छोटे भाई सोनू कुमार से हो गई। उसने कोलकाता में जॉब लगवाने की बात कहकर नंबर लिया था। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर चैट होने लगी। आरोपी ने उससे प्यार की बात कही और कोलकाता आकर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब लगवा दी। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। एक दिन पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ा लिया। बात थाने पहुंच गई और पति ने साथ रखने से मना कर दिया। युवक के कारण तीनों बच्चों ने भी उसे छोड़ दिया। वे अपने पिता के साथ रहते हैं। उसके पास युवक से शादी करने के सबूत हैं। दोनों कोलकाता में पति-पत्नी के तौर पर रहे हैं। युवक लोगों की नजर से बचने के लिए सोनू उसे दीदी कहता था। पहली सैलरी मिलते ही भाग आया युवक लेकिन पहली सैलरी मिलते ही वह छोड़कर आ गया। मकान मालिक ने उसे किराया नहीं देने पर घर से निकाल दिया है। जिसके बाद वह किसी तरह सोनू को ढूंढते-ढूंढते बिहार आई है। पुलिस के अनुसार मामला निपटा दिया गया है। युवक के घरवालों ने समधन को बहू मान लिया है। युवक को उसके भाई ने घर से निकाल दिया है। जिसके बाद युवक की मां ने महिला के रहने की व्यवस्था एक तंबू में की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read