अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Education

बिहार में गजब का खेला! नकली IPS के बाद अब फर्जी Doctor, कैसे नौजवान बनाए जा रहे ‘बेवकूफ’?

बिहार में गजब का खेला! नकली IPS के बाद अब फर्जी Doctor, कैसे नौजवान बनाए जा रहे ‘बेवकूफ’? बिहार में नकली IPS का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि अब फर्जी डॉक्टर सामने आ गया, जिसने लाखों रुपये ठगे हैं। उसने युवाओं को मेडिकल कोर्स में दाखिला देने का सपना दिखाकर पैसे वसूल लिए और फरार हो गया। बिहार में गजब का

बिहार में गजब का खेला! नकली IPS के बाद अब फर्जी Doctor, कैसे नौजवान बनाए जा रहे ‘बेवकूफ’?

Article Advertisement

बिहार में गजब का खेला! नकली IPS के बाद अब फर्जी Doctor, कैसे नौजवान बनाए जा रहे ‘बेवकूफ’? बिहार में नकली IPS का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि अब फर्जी डॉक्टर सामने आ गया, जिसने लाखों रुपये ठगे हैं। उसने युवाओं को मेडिकल कोर्स में दाखिला देने का सपना दिखाकर पैसे वसूल लिए और फरार हो गया। बिहार में गजब का खेला चल रहा है। जमुई पुलिसने IPS की वर्दी पहने नकली अफसर को दबोचा था। यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि डॉक्टर बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आ गया। NMF न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बक्सर जिले के इठाड़ी गांव में डॉक्टर बनाने के नाम युवाओं से ठगी की गई है। आरोप डॉक्टर धांजी पाल पर लग रहे हैं, जो खुद को AD ग्रुप ऑफ एजुकेशन का डायरेक्टर बताता है। यह शख्स खुद को डेहरी विधानसभा का भावी चुनाव प्रत्याशी भी बताता है। ऐसा उसने अपने प्रचार होर्डिंग में अपने नाम के साथ लिखवा रखा है। धांजी पाल के फर्जीवाड़े का शिकार बने ज्योतिष कुमार ने बताया कि एडमिशन के नाम पर पैसे ले लिए, लेकिन दाखिला कराया नहीं। उसके बाद से अब तक कॉलेज अलॉट नहीं हुआ। पैसे वापस मांगे तो एक साल तक रिफंड नहीं किया। अब कहते हैं कि पैसे कटकर मिलेंगे। पिछले साल जुलाई में BMS में दाखिले के लिए 5 लाख रुपये दिए थे, लेकिन आज तक कॉलेज में दाखिला नहीं मिला। युवाओं ने सुनाई आपबीती, लाखों ठगे गए एक युवक ने JNM कोर्स के लिए 80 हजार रुपये दिए। दाखिला मिल गया, लेकिन एग्जाम नहीं हुआ। साढ़े 3 साल बर्बाद कर दिए। धर्मेंद्र ने बताया कि उसके साथ 93 हजार रुपये की ठगी हुई है। फेसबुक ग्रुप पर एडमिशन का नोटिफिकेशन था, जिस पर लिखे नंबर पर कॉल किया और एडमिशन लेने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद एक नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को AD ग्रुप का डायरेक्टर बताया। उसने पूछा कि आप कहां दाखिला लेना चाहते हैं? पटना या बक्सर, कहीं दाखिला मिल जाए कहने पर बोले कि फीस भी कम हो जाएगा। पैसा लेकर गए और एडमिशन के बाद स्लिप देने की बात कही। इसके बाद फोन ही नहीं उठाया। मुन्ना कुमार ने बताया कि उनके साथ भी लाखों की ठगी हुई। दाखिला देने के बाद कॉलेज अलॉट नहीं किया। आज फोन भी उठाया नहीं जाता। लोगों के पास पेमेंट की रसीदें भी हैं, लेकिन यह रसीदें किसे दिखाकर पैसा मांगें? युवाओं में मन में सवाल है, क्योंकि फ्रॉड धांजी लाल ने उनके कई साल बर्बाद कर दिए। पुलिस को शिकायतें दी गई हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read