अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

बिहार में टूटेगा इंडिया गठबंधन! तेजस्वी को गच्चा देंगे मुकेश सहनी? जेडीयू बोली- सबका स्वागत

बिहार में टूटेगा इंडिया गठबंधन! तेजस्वी को गच्चा देंगे मुकेश सहनी? जेडीयू बोली- सबका स्वागत बिहार में इंडिया गठबंधन टूट सकता है। लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ रहे मुकेश सहनी के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। इस बीच मुकेश सहनी ने अति पिछड़ों को टिकटों के बंटवारे में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐल

बिहार में टूटेगा इंडिया गठबंधन! तेजस्वी को गच्चा देंगे मुकेश सहनी? जेडीयू बोली- सबका स्वागत

Article Advertisement

बिहार में टूटेगा इंडिया गठबंधन! तेजस्वी को गच्चा देंगे मुकेश सहनी? जेडीयू बोली- सबका स्वागत बिहार में इंडिया गठबंधन टूट सकता है। लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ रहे मुकेश सहनी के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। इस बीच मुकेश सहनी ने अति पिछड़ों को टिकटों के बंटवारे में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है। बिहार में इंडिया गठबंधन टूटने वाला है? दरअसल मुकेश साहनी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल कर माहौल गरमा दिया है। यहां तक तो ठीक था, लेकिन जैसे ही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने मुकेश सहनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबका स्वागत है। बिहार की राजनीति में गर्मी आ गई। इस बीच मुकेश सहनी ने ऐलान किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अति पिछड़ों को 33 प्रतिशत टिकट देगी। प्रोफाइल पिक्चर बदलने से बदला माहौल केंद्र की सत्ता में बैठी नीतीश-नायडू पर निर्भर मोदी 3.0 सरकार पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इस बीच मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बदली है। मुकेश सहनी ने प्रोफाइल फोटो की जगह अपनी डीपी में तिरंगा लगाया है। इसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जानें लगी कि मुकेश सहनी एनडीए में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। मुकेश सहनी को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म हुआ तो बिहार सरकार में जदयू कोटे से मंत्री जमा खान ने कहा कि आएंगे तो उनका स्वागत है। डीपी बदलने से माना जा रहा है कि मुकेश सहनी ने बीजेपी के अभियान को अपना समर्थन दिया है। कहां से कयासों को मिली हवा जुलाई महीने की 16 तारीख को मुकेश सहनी के पिता की हत्या हो गई। उसके बाद कई नेता मुकेश सहनी के घर पहुंचे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। तेजस्वी यादव मुकेश सहनी से मिलने उनके पटना स्थित आवास पहुंचे, लेकिन पैतृक आवास नहीं गए। उधर बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत प्रदेश भर के बीजेपी नेता मुकेश सहनी के घर पहुंचे। पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने मुकेश सहनी को पत्र लिखकर सांत्वना दिया।   विधानसभा चुनावों पर मुकेश सहनी की नजर बिहार विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन मुकेश सहनी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मुकेश सहनी ने ऐलान किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वीआईपी 33 प्रतिशत टिकट अति पिछड़े समुदाय को देगी। मुकेश सहनी ने यह ऐलान दांगी समुदाय के साथ मिलन समारोह में किया। इस दौरान दांगी समुदाय के बड़े नेताओं उमेश दांगी, सुनील दांगी, कविंद्र दांगी, सोनू दिनकर, मनोज, निरंजन, राधेश्याम ने वीआईपी की सदस्यता ली। मुकेश सहनी ने कहा कि इन नेताओं के पार्टी ज्वॉइन करने से वीआईपी और मजबूत होगी। मुकेश सहनी पर क्यों है बीजेपी की नजर लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने नीतीश, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान के साथ अति पिछड़ी और दलित जातियों का एक मजबूत समीकरण बनाया और यूपी के मुकाबले बिहार में बेहतर प्रदर्शन किया। इसका फायदा बीजेपी को नतीजों में मिला। बिहार में मुकेश सहनी की वीआईपी ही एक मात्र ऐसी पार्टी हैं, जिनके पास वोटबैंक तो है, लेकिन उनके पास न तो विधायक हैं और न ही सांसद। लेकिन विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी का मुकेश सहनी के साथ गठबंधन हो जाता है तो बिहार में एनडीए और मजबूत होगा। बिहार में मुकेश सहनी की जाति का वोट 5 प्रतिशत के करीब है और वह 40 से 50 सीटों पर प्रभावी है। यही कारण है कि हर कोई मुकेश सहनी को अपने साथ रखना चाहता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read