पहले युवक को मारी गोली, फिर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई बड़ी वारदात बिहार में बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं।
इस बीच अपराधियों ने पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैलाई।
यह वारदात थाने से महज 500 मीटर दूरी पर हुई।
बिहार में एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है।
पुलिस थाने से कुछ दूरी पर बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया।
इस पर लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने भागते समय हवाई फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वैशाली जिले में हाजीपुर सदर थाना से महज 500 मीटर दूर दिग्गी कला पूर्वी गांव के पास यह घटना हुई।
बदमाशों ने एक युवक पर गोलियां चलाईं।
गोली लगने के बाद युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा।
इस पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
गांव में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की।
घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर नगर थाने और सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम से एग्जाम देने के लिए बिहार आया था युवक मृतक की पहचान शिवानंद कुमार के रूप में हुई।
वह गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करता था और डेढ़ महीने पहले बीए की परीक्षा में देने के लिए अपने घर हाजीपुर आया था।
गांव में रविवार को आधी रात के बाद 1:30 बजे बिजली कट गई थी और शिवानंद कुमार पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकाला।
इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं।
एक गोली युवक के सीने में लगी और दूसरी गोली बाएं हाथ में।
रात में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम इसे लेकर मृतक के पिता युगल किशोर राय ने कहा कि रात में बिजली चली गई थी और बेटा पेशाब करने के लिए घर के बाहर निकला था।
इस दौरान यह घटना हो गई।
सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कल पूर्वी वार्ड संख्या 26 में 20 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जो भी जरूरी कार्रवाई है, वो की जा रही है।
Article Advertisement
Crime
पहले युवक को मारी गोली, फिर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई बड़ी वारदात
पहले युवक को मारी गोली, फिर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई बड़ी वारदात बिहार में बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच अपराधियों ने पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैलाई। यह वारदात थाने से महज 500 मीटर दूरी पर हु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
