बिहार के नवादा कांड में नंदू पर चौंकाने वाले खुलासे, पासवान की बहू ने बताई असली सच्चाई बिहार में नवादा कांड के आरोपी नंदू पासवान समेत 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
नंदू पासवान के जेल जाने के बाद गांव वालों ने बड़ा खुलासा किया है।
हालांकि नंदू पासवान की बहू ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है।
Nawada Fire Latest News Update: बिहार का नवादा कांड कल से लगातारा सुर्खियों में है।
कई दबंगों ने मिल कर नवादा की दलित बस्ती में आ लगा दी।
इस हादसे के दोषी नंदू पासवान समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं नंदू की दशहत खत्म होने के बाद गांव वालों ने बड़ा खुलासा किया है।
ग्रामीणों ने लगाए आरोप गांव के लोगों का कहना है कि दलित बस्तियों में आग लगाने से पहले भी नंदू कई बार लोगों को जान से मारने की धमकी दे चुका है।
यही नहीं नंदू पासवान के गुंडे इससे पहले भी बस्ती में फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
खासकर खेती के समय नंदू के गुंडे अक्सर बस्ती में आकर फायरिंग करते थे और लोगों को डरा धमका कर खेती न करने के लिए कहते थे।
नंदू पासवान के गुंडों से परेशान गांव वालों ने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
ग्रामीणों ने 12 जुलाई को मुफस्सिल थाने में शिकायत की थी।
खेती से पहले गांव वालों को गोलीबारी का डर सता रहा था।
हालांकि इसके बावजूद पुलिस ने गांव वालों की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया और नंदू पासवान के गुंडों ने पूरा गांव फूंक दिया।
बहू ने दी सफाई गांव वालों के अनुसार नंदू अक्सर उन्हें गोली मारने या जान से मारने की धमकी देता था।
हालांकि नंदू पासवान की बहू ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है।
नंदू पासवान की बहू सरिता देवी का कहना है कि उनके परिवार को जबरदस्ती नवादा कांड में घसीटा जा रहा है।
उनके ससुर पूरी तरह से बेगुनाह है।
उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।
वो जमीन उनकी रैयती है।
बस्ती के लोग कई सालों ने उस जमीन पर रह रहे हैं।
मगर उनके ससुर ने आगजनी को अंजाम नहीं दिया है।
नंदू पासवान समेत 15 लोग गिरफ्तार बता दें कि बुधवार की रात कई दबंगों ने दलित बस्ती के 70-80 घरों में आग लगा दी थी।
इससे कई परिवार सड़क पर आ गए हैं।
पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदू पासवान समेत 15 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसी बीच नवादा कांड पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है।
जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार समेत कई लोगों ने नवादा कांड पर प्रतिक्रिया दी है।
Article Advertisement
Crime
बिहार के नवादा कांड में नंदू पर चौंकाने वाले खुलासे, पासवान की बहू ने बताई असली सच्चाई
बिहार के नवादा कांड में नंदू पर चौंकाने वाले खुलासे, पासवान की बहू ने बताई असली सच्चाई बिहार में नवादा कांड के आरोपी नंदू पासवान समेत 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नंदू पासवान के जेल जाने के बाद गांव वालों ने बड़ा खुलासा किया है। हालांकि नंदू पासवान की बहू ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
