'जेल के अंदर ही तुम्हारा गत करवा देंगे'..., बिहार में RJD विधायक की दबंगई, शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी Bihar News: बिहार में एक आरजेडी विधायक इस वक्त खूब चर्चा में है. आरोप है कि उन्होंने एक स्कूल टीचर को जान से मारने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि बाहर नहीं तो जेल के अंदर ही तुमको... बिहार के RJD विधायक इजहार असफी की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वह केस कर शिक्षक को जेल भेजकर वहां अपने गुंडों से पिटवाने की धमकी दे रहे हैं. वीडियो में वो कानून को अपने हाथ में लेकर बोलते दिख रहे हैं कि क्या सोचते हो केस होगा, जेल जाएंगे, दो दिन में बेल करवा लेंगे. उसी 2 दिन में तुम्हारा गत करवा देंगे. बताया जा रहा है कि ये धमकी भरा वीडियो विधायक के बेटे मुहम्मद इम्तियाज असफी ने ही अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से खुद वायरल किया है. इसके साथ ही उसने अपने विधायक पिता को भी टैग किया है. क्या था पूरा विवाद दरअसल, पूरा मामला किशनगंज जिले का है. यहां कोचाधामन प्रखंड के अपग्रेड उच्च विद्यालय अहमदनगर मोधो में पदस्थापित शिक्षक ने स्कूली छात्र की पिटाई कर दी थी. इसके बाद 31 जुलाई 2024 को विधायक इजहार असफी इंसाफ करने के लिए स्कूल पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने आरोपी शिक्षक को धमकी भरे लहजे में कहा कि दो दिन में जेल के अंदर ही तुम्हारा गत करवा देंगे. उन्होंने ये भी कहा कि पता है ना 90 परसेंट आदमी जेल में जो बंद हैं, हमी लोगों के हैं. इसमें चोर है, बदमाश है, लुच्चा है लफंगा, बदमाश और हत्यारा सब है. बाहर में तुम्हारा कुछ नहीं होगा तो जेल के अंदर ही तुम्हारा गत करवा देंगे. जेडीयू के पूर्व विधायक ने की मामले की निंदा बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद राजद विधायक की जमकर किरकिरी हो रही है तो राजद विधायक ने वीडियो को ठीक से देखने की सलाह दे दी।
इजहार आसफी ने सफाई देते हुए कहा कि क्या बोले हैं हम और क्या सुनाई दे रहा है. उसमें डिफरेंस समझ आ जाएगा. कोई खास बात नहीं है. वहीं, दूसरी ओर इस पूरे मामले पर जेडीयू के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने वीडियो की निंदा करते हुए कहा कि कानून की नजर में चाहे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक हो सभी लोग बराबर हैं और इस तरह का बयान देना निंदनीय है.
Article Advertisement
Education
'जेल के अंदर ही तुम्हारा गत करवा देंगे'..., बिहार में RJD विधायक की दबंगई, शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी
'जेल के अंदर ही तुम्हारा गत करवा देंगे'..., बिहार में RJD विधायक की दबंगई, शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी Bihar News: बिहार में एक आरजेडी विधायक इस वक्त खूब चर्चा में है. आरोप है कि उन्होंने एक स्कूल टीचर को जान से मारने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि बाहर नहीं तो जेल के अंदर ही तुमको... बिहार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
