अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ाMotihari News: 10 लोगों की मौत, 12 थानों में केस... जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को बनारस से पकड़ लाई बि...Lakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ाMotihari News: 10 लोगों की मौत, 12 थानों में केस... जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को बनारस से पकड़ लाई बि...Lakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थन

Article Advertisement

Border News

बिहार में दुर्गापूजा के लिए बढ़ाई सुरक्षा, 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात

बिहार में दुर्गापूजा के लिए बढ़ाई सुरक्षा, 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात दुर्गा पूजा के लिए बिहार में सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है। दुर्गा पूजा के वक्त पर किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। दुर्गा पूजा के लिए और स

बिहार में दुर्गापूजा के लिए बढ़ाई सुरक्षा, 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात

Article Advertisement

बिहार में दुर्गापूजा के लिए बढ़ाई सुरक्षा, 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात दुर्गा पूजा के लिए बिहार में सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है। दुर्गा पूजा के वक्त पर किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। दुर्गा पूजा के लिए और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। Bihar News: अक्टूबर में दुर्गा पूजा है, जिसको देखते हुए बिहार में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने दुर्गा पूजा और मेले को देखते हुए सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। इस दौरान किसी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। मेले के दौरान पूरे राज्य में 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं, पटना में 6 डीएसपी, 80 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित 2200 से ज्यादा जवानों की तैनाती की जाएगी। शर्तों के साथ निलाकाला जाएगा जुलूस हर साल की तरह इस साल भी जुलूस निकालने के लिए परमिशन के साथ कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। इसके अलावा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान असमाजिक तथा अराजक तत्वों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही भारत-नेपाल सीमा और पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। 10 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुरक्षा में किसी तरह की कोई कमी ना रहे इसके लिए कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में भी रखा जाएगा। इसके अलावा लगभग 10000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जिसमें सिर्फ पटना में डीएसपी रैंक के 6, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के 80 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 2200 होमगार्ड, पी टी सी जवानों की तैनाती भी की गई है। आपको बता दें कि दुर्गा पूजा के पिछले कुछ साल का औसत देखें तो 15000 से 16000 प्रतिमाएं स्थापित गई थीं। इस साल भी 16000 प्रतिमाएं स्थापित की जाने की संभावना है। सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर पुलिस मुख्यालय के स्तर से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए स्टेट पुलिस कमांड सेंटर भी बनाया जाएगा, ये 24 घंटे काम करेगा। सोशल मीडिया पर हो रही तमाम गतिविधियों पर भी पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेन्टर एवं जिलों के सोशल मीडिया सेल नजर रखेंगी। किसी भी परिस्थिति में सोशल मीडिया पर असामाजिक तथा अराजक सामग्री या टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बिहार पुलिस महिलाओं के लिए डायल 112 के माध्यम से 24X7 सुरक्षित सफर सुविधा उपलब्ध कराएगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read