अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

पप्पू यादव रावण वध के दौरान झुलसे, उल्टे राकेट को आग लगाना सांसद को पड़ा भारी

पप्पू यादव रावण वध के दौरान झुलसे, उल्टे राकेट को आग लगाना सांसद को पड़ा भारी बिहार के पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव रावण वध के दौरान आतिशबाजी के कारण झुलस गए। दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रावण वध के दौरान जिस रॉकेट को सांसद पप्पू यादव ने पकड़ा। वह उल्टा था। जिसकी वजह से हादसा हुआ।

पप्पू यादव रावण वध के दौरान झुलसे, उल्टे राकेट को आग लगाना सांसद को पड़ा भारी

Article Advertisement

पप्पू यादव रावण वध के दौरान झुलसे, उल्टे राकेट को आग लगाना सांसद को पड़ा भारी बिहार के पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव रावण वध के दौरान आतिशबाजी के कारण झुलस गए। दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रावण वध के दौरान जिस रॉकेट को सांसद पप्पू यादव ने पकड़ा।

Article Advertisement

वह उल्टा था। जिसकी वजह से हादसा हुआ। बिहार के पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में झुलस गए। रावण वध के दौरान आतिशबाजी के कारण आग से हादसा हुआ। दरअसल पप्पू यादव ने जिस रॉकेट में आग लगाई। वह उल्टा था। इसकी वजह से हादसा हुआ। बिहार में पप्पू यादव को सबसे ज्यादा ऑन फील्ड रहने वाले नेताओं में शामिल माना जाता है। शनिवार को उनके साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल पूर्णिया के मरंगा में दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां रावण दहन के लिए पप्पू यादव पहुंचे थे। इस दौरान ही उनके साथ हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी आंखों में चोट लगी है। आपको बता दें कि यहां 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। जिसके दहन को लेकर सांसद यादव पहुंचे थे। आग लगाकर पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी देखने को मिली। लेकिन हादसे में बारूद पप्पू यादव की दाहिनी आंख में गिरा है। डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं। 90 फीसदी लोगों को दी आचरण सुधारने की सलाह सांसद पप्पू यादव ने इससे पहले कहा कि आज हर इंसान को अपने अंदर के रावण को मारने की जरूरत है। रावण का वध करने के लिए जो नेता आते हैं, वे भी रावण जैसे ही हैं। अपने अंदर की बुराइयों को उनको खत्म करने की जरूरत है। आज राम है कहां? राम और कृष्ण दोनों की जरूरत ही लोगों को है। 90 फीसदी लोगों को अपना आचरण सुधार लेना चाहिए। अपने अंदर का रावण मार देंगे तो समाज पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा। त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी दशहरा आयोजन स्थल पर हादसा होने की जानकारी मिली है। यहां के डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लेकिन रावण वध से पहले ही हादसा हो गया। यहां पर मंच का निर्माण करते समय एक कर्मचारी लाइट स्ट्रक्चर से नीचे गिरने की बात पता लगी है। जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद दूसरे कर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read