अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

होमवर्क नहीं करने पर मिलती थी डांट तो मधेपुरा के पांच बच्चों ने उठाया यह कदम, जानकर हो जाएंगे हैरान

होमवर्क नहीं करने पर मिलती थी डांट तो मधेपुरा के पांच बच्चों ने उठाया यह कदम, जानकर हो जाएंगे हैरान बिहार के मोकामा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, होमवर्क नहीं करने पर स्कूल में शिक्षकों से डांट पड़ती थी. जिससे परेशान होकर पांच बच्चे मधेपुरा से फरार हो गए. फरार हुए पांच स्कूली बच्चों

होमवर्क नहीं करने पर मिलती थी डांट तो मधेपुरा के पांच बच्चों ने उठाया यह कदम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Article Advertisement

होमवर्क नहीं करने पर मिलती थी डांट तो मधेपुरा के पांच बच्चों ने उठाया यह कदम, जानकर हो जाएंगे हैरान बिहार के मोकामा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, होमवर्क नहीं करने पर स्कूल में शिक्षकों से डांट पड़ती थी. जिससे परेशान होकर पांच बच्चे मधेपुरा से फरार हो गए. फरार हुए पांच स्कूली बच्चों को मोकामा आरपीएफ ने बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक सहरसा राजेंद्रनगर इंटरसिटी में चेकिंग के दौरान कोच संख्या डी-01 बच्चे डरे सहमे बैठे हुए थे. पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर उन्हें अक्सर परिजन और शिक्षकों की डांट सुननी पड़ती थी. इससे छुटकारा पाने के लिए बच्चों ने भागने की योजना बनायी. स्कूल में छुट्टी के वक्त वे फरार हो गये. किसी काम की तलाश में जा रहे थे पटना उसके बाद स्टेशन पर आकर ट्रेन पकड़ लिया और किसी काम की तलाश में पटना जा रहे थे. पांचों बच्चों को ट्रेन से प्लेटफार्म के मध्य पर उतार कर आरपीएफ पोस्ट मोकामा लाया गया. पूछताछ के क्रम में बच्चों की पहचान मधेपुरा के मठाई के अमन कुमार, पियुष कुमार, सत्यम कुमार, मो समर और आनंद कुमार के रूप में हुई है. RPF द्वारा बच्चों के स्कूल को दी गई सूचना RPF द्वारा बच्चों के स्कूल और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद परिजन मोकामा पोस्ट पहुंचे. परिजनों ने आरपीएफ को बताया कि बच्चों को वे ढूंढ रहे थे. इसी बीच मोकामा में बच्चों के बरामद होने की सूचना मिली. चाइल्ड लाइन पटना की चेयर वूमेन उषा के निर्देश पर बच्चों की पहचान कर परिजन को सौंप दिया गया.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read