अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

ब‍िहार में पुल‍िस ने ‘कैद’ कर ल‍िया पूरा स्‍कूल, 250 बच्‍चों के भव‍िष्‍य पर लगा ग्रहण

ब‍िहार में पुल‍िस ने ‘कैद’ कर ल‍िया पूरा स्‍कूल, 250 बच्‍चों के भव‍िष्‍य पर लगा ग्रहण Bihar News: बिहार के बगहा शहर में पुलिस लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के चलते 250 बच्चों के भविष्य पर ग्रहण लग चुका है। Bihar News अगर कहीं निर्माण का काम चल रहा होता है तो वो हमेशा बेहतरी के लिए होता है

ब‍िहार में पुल‍िस ने ‘कैद’ कर ल‍िया पूरा स्‍कूल, 250 बच्‍चों के भव‍िष्‍य पर लगा ग्रहण

Article Advertisement

ब‍िहार में पुल‍िस ने ‘कैद’ कर ल‍िया पूरा स्‍कूल, 250 बच्‍चों के भव‍िष्‍य पर लगा ग्रहण Bihar News: बिहार के बगहा शहर में पुलिस लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के चलते 250 बच्चों के भविष्य पर ग्रहण लग चुका है। Bihar News अगर कहीं निर्माण का काम चल रहा होता है तो वो हमेशा बेहतरी के लिए होता है, लेकिन बगहा में बन रहे पुलिस लाइन के निर्माण से लगभग 250 बच्चों के भविष्य पर ग्रहण लग गया है।

Article Advertisement

आपको बता दें, जब पुलिस लाइन की चारदीवारी का काम पूरा होगा तो बच्चों के आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाएगा। क्या है मामला दरअसल, मामला नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर गंडक का है। यह विद्यालय गंडक कॉलोनी के अंदर पिछले दो दशकों से संचालित हो रहा था। गंडक कॉलोनी पुलिस लाइन के लिए एक्वायर हो गया है, इसके बाद इसकी चारदीवारी का काम कराया जा रहा है। सबसे बड़ी बात है कि प्राथमिक विद्यालय भी इस कॉलोनी के अंदर आता है। ऐसे में चारदीवारी के निर्माण के चलते विद्यालय का रास्ता बंद हो रहा है, जिसको लेकर शिक्षक, बच्चे और अभिभावक परेशान हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने एसडीएम सह कार्यपालक डंडा पदाधिकारी को पत्र भेज कर जानकारी दी और दिशा निर्देश मांगा है। आपको बता दें, जब अनुमंडल पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की, तो पदाधिकारी ने इस बात को टाल दिया और उन्होंने कहा कि वह इस पर किसी भी बयान के लिए अधिकृत नहीं हैं। ऐसे में देखा जाए तो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ही हो रहा है। निर्माण कार्य से अभिभावक परेशान बच्चों की मानें तो पहले काफी संख्या में बच्चे स्कूल आते थे, लेकिन जब से पुलिस लाइन का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, इससे अभिभावक और बच्चे डरे हुए हैं। क्योंकि इस निर्माण कार्य के चलते चारों तरफ मिट्टी का ढेर लगा हुआ है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read