Bihar: ‘दीदी’ ने रोके आलू…मचा हाहाकार, आखिर सरकार कब करेगी समस्या का समाधान?
Potato Shortage In Bihar: बिहार में इन दिनों आलू को लेकर हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार इसको लेकर कोई भी कदम नहीं उठा रही है।
Potato Shortage In Bihar : इन दिनों आलू को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
आलू की कीमतें सातवें आसमान पर है, इससे गरीबों पर सीधा असर हो रहा है।
आपको बता दें, बंगाल सरकार के तुगलकी फरमान की वजह से बिहार बंगाल सीमा से सटे किशनगंज में आलू प्याज व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है।
सरकार ने बंगाल से आलू और प्याज बिहार ले जाने पर रोक लगा दी है।
बिहार बंगाल सीमा के रामपुर चेकपोस्ट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि बंगाल से बिहार आलू नहीं ले जाया जा सके।
जिसकी वजह से किशनगंज में व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
आलू की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
गरीबों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
इसकी वजह पश्चिम बंगाल सरकार के आदेश पर आलू लदे गाड़ियों को बॉर्डर पार करने नहीं दिया जा रहा है।
आलू की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है।
गौरतलब हो कि किशनगंज सीमा से सटे बंगाल के रामपुर में आलू प्याज की मंडी है, जहां से किशनगंज जिले में आलू प्याज की आपूर्ति होती है।
90 के दशक में बिहार बंगाल सीमा पर आलू व्यापारियों ने दुकान खोली थी और तब से व्यवसाई यहीं से कारोबार कर रहे हैं।
इस फरमान के बाद व्यवसायी काफी परेशान हैं।
आलू मंडी में दर्जनों गाड़ियां लोड होकर खड़ी हैं जिन्हें जिले के अलग अलग हिस्सों में जाना है, लेकिन इन्हें बॉर्डर पार करने नहीं दिया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने लगाया बैरिकेड आलू व्यापारी संतोष ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा बुधवार सुबह से ही बैरिकेड लगा दिया गया है और गाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है।
व्यवसायी ने बताया कि अगर यह कंडीशन रही तो आलू प्याज के लिए किशनगंज में हाहाकार मचेगा।
वहीं, दूर दराज से पहुंचे खरीदार भी परेशान हैं।
ग्राहकों ने बताया कि अगर आलू प्याज नहीं जाने दिया जाएगा तो दाम में जाहिर सी बात है बढ़ोतरी होगी।
गरीबों का हो रहा नुकसान पश्चिम बंगाल में आलू की रोक लगने से गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।
क्योंकि आलू हर सब्जी के साथ इस्तेमाल होता है।
इसलिए इसे खरीदना मजबूरी है, लेकिन कीमतें इतनी बढ़ रही हैं कि गरीबों के लिए इसे खरीद पाना मुश्किल हो गया है।
ऐसे में जरूरत है बिहार सरकार को तुरंत इस मामले पर संज्ञान लें, ताकि ग्राहकों और दुकानदारों की परेशानी को कम किया जा सके।
वहीं, इस संबंध में जब चाकुलिया थाना के पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
Article Advertisement
Business
Bihar: ‘दीदी’ ने रोके आलू…मचा हाहाकार, आखिर सरकार कब करेगी समस्या का समाधान?
Bihar: ‘दीदी’ ने रोके आलू…मचा हाहाकार, आखिर सरकार कब करेगी समस्या का समाधान? Potato Shortage In Bihar: बिहार में इन दिनों आलू को लेकर हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार इसको लेकर कोई भी कदम नहीं उठा रही है। Potato Shortage In Bihar : इन दिनों आलू को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आलू की कीमतें सातवें आसमान पर है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
