ड्यूटी के दौरान मोबाइल यूज किया तो होगी कार्रवाई, पटना में आदेश के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप पटना में डयूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को मोबाइल यूज करना काफी महंगा पड़ सकता है।
पटना डीआईजी ने डयूटी के दौरान स्मार्टफोन रखने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है।
ड्यूटी के दौरान यदि स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते देखे गए, तो होंगी कार्रवाई यह फरमान है पटना के डीआईजी राजीव मिश्रा का।
दरअसल राजीव मिश्रा पिछले कई दिनों से अचानक सड़कों पर निकल रहे हैं और ऑन डयूटी तैनात पुलिस कर्मियों की चेकिंग भी कर रहे हैं।
इस दौरान देखने को मिला की अधिकांश पुलिस कर्मी डयूटी के दौरान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनका ध्यान भंग होता है और इसका असर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है।
पटना के डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा के इस आदेश के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है।
राजीव मिश्रा के इस आदेश में साफ किया है कि डयूटी के दौरान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना है।
यदि बहुत जरुरी है तो कीपेड वाले मोबाइल रख सकते है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि डीएसपी स्तर के अधिकारी ऐसे मामलो मे नजर रखेंगे।
यदि कोई भी पुलिस कर्मी इस आदेश की अवहेलना करते हुए पकड़े जाएंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसलिए उठाया सख्त कदम दरअसल, सख्त अधिकारियों में शुमार डीआईजी राजीव मिश्रा अचानक से रात या दिन में थानों में व्यवस्था का जायजा लेने निकल जाते हैं।
ऐसे मे उन्होंने कई बार देखा की गश्ती गाड़ियों या ट्रैफिक डयूटी मे तैनात पुलिस कर्मी सोशल मीडिया पर अपना ध्यान ज्यादा दे रहे हैं।
कई मौकों पर ऐसे पुलिस कर्मियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है, लेकिन पुलिस कर्मियों मे यह आदत नहीं छुट रही है।
इसलिए सख्त कदम उठाना पड़ रहा है।
बहरहाल पटना डीआईजी के इस फरमान के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है।
अब पुलिस कर्मी स्मार्ट मोबाइल का इस्तेमाल करने से परहेज कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक जवानों का कहना है की डयूटी के दौरान कई बार नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का फोटो, वीडियो बनाना पड़ता है।
इसके लिए स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं।
Article Advertisement
India
ड्यूटी के दौरान मोबाइल यूज किया तो होगी कार्रवाई, पटना में आदेश के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप
ड्यूटी के दौरान मोबाइल यूज किया तो होगी कार्रवाई, पटना में आदेश के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप पटना में डयूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को मोबाइल यूज करना काफी महंगा पड़ सकता है। पटना डीआईजी ने डयूटी के दौरान स्मार्टफोन रखने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है। ड्यूटी के दौरान यदि स्मार्ट फोन क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
