Bihar News: 'मैंने 6 साल बिहार को दिए, दशरथ मांझी से सीखें', चुनावी साल में मोहन भागवत किसे दे गए बड़ी नसीहत?
Mohan Bhagwat In Bihar : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बिहार के सुपौल में कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता पूरी दुनिया को मार्गदर्शन दे सकती है।
Bihar
Bihar News: 'मैंने 6 साल बिहार को दिए, दशरथ मांझी से सीखें', चुनावी साल में मोहन भागवत किसे दे गए बड़ी नसीहत?
Bihar News: 'मैंने 6 साल बिहार को दिए, दशरथ मांझी से सीखें', चुनावी साल में मोहन भागवत किसे दे गए बड़ी नसीहत? Mohan Bhagwat In Bihar : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बिहार के सुपौल में कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता पूरी दुनिया को मार्गदर्शन दे सकती है। उन्होंने विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूलों मे

Article Advertisement
Article Advertisement
उन्होंने विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूलों में बच्चों को दाखिला दिलाने का आग्रह किया और बिहारवासियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की।
सुपौल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत के बल पर पूरी दुनिया को रास्ता दिखा सकता है।आरएसएस के सरसंघचालक ने उत्तर बिहार के सुपौल जिले में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की भारत दुनिया को रास्ता दिखा सकता है- भागवत मोहन भागवत ने कहा, ‘हमारी सभ्यता प्राचीन है।
भारत, मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है जो पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर सकता है।’ उन्होंने कहा कि आरएसएस की शैक्षणिक शाखा विद्या भारती तथा ज्ञान और संस्कार प्रदान करने के लिए समर्पित है और उन्होंने अभिभावकों से बड़ी संख्या में अपने बच्चों को संगठन द्वारा संचालित स्कूलों में दाखिला दिलाने का आग्रह किया।
मैं 6 साल बिहार में रहा- मोहन भागवत मोहन भागवत ने बिहार के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की और क्षेत्रीय प्रचारक के रूप में बहुत पहले राज्य में बिताए छह साल के कार्यकाल को याद किया।
उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं बिहार आता हूं, तो मुझे कई जगहों पर जाने का मन होता है, लेकिन समय की कमी के कारण मैं ऐसा कभी नहीं कर पाता।’ भागवत ने राज्य के लोगों की भी प्रशंसा की और कहा, ‘बिहारवासी समर्पण, कड़ी मेहनत और पुरुषार्थ के प्रतीक हैं’।
चुनावी साल में मोहन भागवत की बड़ी नसीहत उन्होंने बिहार के गया जिले के चर्चित रहे दशरथ मांझी का उदाहरण दिया, जिन्होंने सालों तक पहाड़ को काटकर एक रास्ता बनाया था।
दशरथ मांझी का उदाहरण देते हुए एक तरह से मोहन भागवत चुनावी साल में बड़ी नसीहत दे गए हैं।
इस समारोह में अन्य लोगों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के मंत्री नीरज सिंह बबलू भी शामिल हुए।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
