BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
India

‘पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग’, बिहार के युवक पर जासूसी का शक; खुफिया एजेंसियों का बड़ा एक्शन

Published: 30/4/2025, 3:39:14 pm18 viewsSeemanchal Live

‘पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग’, बिहार के युवक पर जासूसी का शक; खुफिया एजेंसियों का बड़ा एक्शन पंजाब के बठिंडा से खुफिया एजेंसियों ने बिहार के एक युवक को जासूसी के शक में हिरासत में लिया है। युवक के फोन में एक पाकिस्तानी लड़की के साथ व्हाट्सएप चैट मिले हैं। बिहार के समस्तीपुर से हनी ट्रैप से जुड़ा एक म

‘पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग’, बिहार के युवक पर जासूसी का शक; खुफिया एजेंसियों का बड़ा एक्शन
‘पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग’, बिहार के युवक पर जासूसी का शक; खुफिया एजेंसियों का बड़ा एक्शन पंजाब के बठिंडा से खुफिया एजेंसियों ने बिहार के एक युवक को जासूसी के शक में हिरासत में लिया है। युवक के फोन में एक पाकिस्तानी लड़की के साथ व्हाट्सएप चैट मिले हैं। बिहार के समस्तीपुर से हनी ट्रैप से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां जिले के एक युवक खुफिया एजेंसियों के रडार पर चढ़ गया है। खुफिया एजेंसियों ने इस युवक को पंजाब के बठिंडा से हिरासत में लिया है। खबर है कि खुफिया एजेंसियों को बिहार के युवक के फोन में एक पाकिस्तानी लड़की के साथ व्हाट्सएप चैट मिले हैं। यह युवक बठिंडा में मोची का काम करता है। इस युवक की पहचान सुनील कुमार राम के रूप में हुई है। ‘बठिंडा में बंगला, गांव में बड़ा घर’ जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार राम समस्तीपुर जिले के सिहमा गांव का रहने वाला है और बठिंडा में मोची का काम करता है। पाकिस्तानी लड़की के साथ सुनील कुमार राम की व्हाट्सएप चैट ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को उजागर किया है। मामले की जांच कर रहे एसपी अशोक मिश्रा ने इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी देने से साफ इंकार किया है। वहीं खबर है कि सुनील ने बठिंडा में आलिशान बंगला बनवाया है। इसके अलावा सिहमा गांव में भी उसने एक बड़ा घर बनवाया है। एक मामूली मोची की कमाई में इतनी बड़ी प्रॉपर्टी बनने की वजह से वह खुफिया एजेंसियों के संदेह के घेरे में है। ग्रामीणों का कहना है कि सुनील का व्यवहार हमेशा से आक्रामक था। उन्होंने बताया कि सुनील गांव आने पर 7-8 बाहरी लोगों के साथ उठना-बैठना करता था। पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग फिलहाल, सुनील की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि सुनील की ये गतिविधियां कब से चल रही हैं। इसके अलावा यह भी पता कर रही हैं कि क्या पहलगाम आतंकी हमले से उसका कोई कनेक्शन है। इसको लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा सुनील के घर और बठिंडा के बंगले पर तलाशी शुरू कर दी गई है। पुलिस को उसके मोबाइल और बाकी चीजों से कई अहम सुराग मिले हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read