Bihar News: पूर्णिया में पोस्टमास्टर के बंद घर में नगद और जेवरात समेत लाखों की चोरी, घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस Bihar News: पूर्णिया में पोस्टमास्टर के बंद घर में नगद और जेवरात समेत लाखों की चोरी की गयी है. इस घटना के बाद आस पास के लोगों में दहशत का माहौल है. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूर्णिया में लाखों रुपये पर चोरों ने हाथ साफ किया है. पोस्टमास्टर के बंद घर में चोरों ने घटना को अंजाम देकर पांच लाख नगद एवं लगभग 12 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर ली. घटना शनिवार की शाम 6 बजकर 30 मिनट से रात 12 बजे के बीच हुई. घर वाले घर बंद कर शनिवार की शाम एक जन्म दिन समारोह में बनमनखी गये हुए थे. देर रात 12 बजकर 05 मिनट घर वाले जब वापस लौटे तो चोरी की घटना का पता चला. घटना की सूचना के बाद मधुबनी थाना की पुलिस पहुंच कर चोरी का जायजा लिया. गृहस्वामी द्वारा चोरी के संबंध में आवेदन दिया गया है. गृहस्वामी सह पोस्टमास्टर राजीव रंजन ने बताया कि अंदर प्रवेश करने के बाद देखा कि घर के पीछे का ग्रील गेट खुला हुआ है और उसका ताला टूटा हुआ पाया. शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई घटना चोरों ने घर के तीन कमरों में रखे अलमीरा का लॉक खोल कर पांच लाख रुपये नगद एवं पत्नी के सोने-चांदी के सभी जेवर जिसका मूल्य लगभग 12 लाख होगा. जबकि चोरों ने घर में रखा कीमती साड़ियां, लेपटॉप और टैब एवं अन्य सामानों को छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि वे बीकोठी थाना अंतर्गत मल्डीहा के निवासी हैं. कल 28 अक्टूबर सोमवार को उनके गांव में घर का ढलाई होना था, इसके लिए उन्होंने बैंक से पांच लाख रुपये निकासी कर घर में रखा था. उन्होंने बताया कि चोर घर के पीछे के रास्ते से आया और ग्रील के गेट का ताला तोड़ कर उसी रास्ते से चले गये. चोर के पैर के निशान वहां देखा गया है. महज साढ़े पांच घंटे में घटना को दिया अंजाम उन्होंने बताया कि हैरत वाली बात यह है कि शाम को वे परिवार के साथ घर बंद कर बनमनखी गये, इसी रात 12.05 बजे वापस लौट, इतनी देर घर बंद रहा, इसकी भनक चोरों को किस प्रकार लगी. साढ़े पांच घंटे घर बंद रहने के दौरान चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम देकर चोर चलते बना जबकि उनके घर के सभी तरफ मकान है जहां लोग रहते हैं. तीन माह पूर्व इसी मुहल्ले में हुई थी 50 लाख की चोरी गौरतलब है कि बीते चार अगस्त की देर रात को शास्त्रीनगर में ही नगर निगम के पूर्व मेयर सविता देवी के बंद घर में लगभग 50 लाख मूल्य के जेवरात की चोरी हो गयी थी. इस घटना का पुलिस द्वारा अब तक उद्भेदन नहीं हो सका है. पोस्टमास्टर के बंद घर में जहां चोरी हुई, वह घर नगर निगम के पूर्व मेयर के घर से बिल्कुल पास में ही है.
India
पूर्णिया में पोस्टमास्टर के बंद घर में नगद और जेवरात समेत लाखों की चोरी, घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस
Bihar News: पूर्णिया में पोस्टमास्टर के बंद घर में नगद और जेवरात समेत लाखों की चोरी, घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस Bihar News: पूर्णिया में पोस्टमास्टर के बंद घर में नगद और जेवरात समेत लाखों की चोरी की गयी है. इस घटना के बाद आस पास के लोगों में दहशत का माहौल है. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस मामले

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

India
तमिलनाडु में मातृत्व अवकाश पर बड़ा फैसला: तीसरे बच्चे पर भी महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 365 दिन का Paid Leave

India
कोलकाता के होटल में भीषण आग: बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, कई घायल; आधी रात धुएं में फंसे मेहमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


