अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

बिहार: एनएमसीएच के डॉक्टर काम पर लौटे

बिहार: एनएमसीएच के डॉक्टर काम पर लौटे पटना, 23 अप्रैल (भाषा) पटना शहर स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज (एनएमसीएच) के जूनियर डॉक्टर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल में सुरक्षा का आवश्यक इंतजाम किए जाने के बाद देर शाम काम पर लौट आए। मरीजों के परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद पुख्ता सुरक्षा की मा

बिहार: एनएमसीएच के डॉक्टर काम पर लौटे

Article Advertisement

बिहार: एनएमसीएच के डॉक्टर काम पर लौटे पटना, 23 अप्रैल (भाषा) पटना शहर स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज (एनएमसीएच) के जूनियर डॉक्टर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल में सुरक्षा का आवश्यक इंतजाम किए जाने के बाद देर शाम काम पर लौट आए।

Article Advertisement

मरीजों के परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद पुख्ता सुरक्षा की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से कई विभागों के डॉक्टरों ने काम करना बंद कर दिया था। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा और एनएमसीएच प्रशासन की उपस्थिति में वहां जूनियर डॉक्टरों से हुई बातचीत के बाद वे काम पर लौट आए हैं। एनएमसीएच जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रामचंद्र कुमार ने सभी जूनियर डॉक्टरों के काम पर फिर से लौट आने की पुष्टि करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार दोनों दिन कुछ विभागों में मरीज के परिचारकों द्वारा डॉक्टरों के साथ मारपीट की गयी थी जिसके बाद उन विभागों में डॉक्टर सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में काम नहीं करने को विवश हुए थे। कोविड समर्पित अस्पताल एनएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसे हल करने की कोशिश की जा रही है और अब वहां ऑक्सीजन के 100 सिलेंडर रिजर्व में रखे जाने की व्यवस्था की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read