पटना।
बिहार की राजनीति में इन दिनों एक सनसनीखेज मामला सुर्खियों में है।
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान राष्ट्रीय महासचिव चुन्नू सिंह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं।
पिछले 24 घंटे से उनका कोई सुराग नहीं है।
Education
बिहार NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस और परिजनों में हड़कंप
पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक सनसनीखेज मामला सुर्खियों में है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान राष्ट्रीय महासचिव चुन्नू सिंह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। पिछले 24 घंटे से उनका कोई सुराग नहीं है। उनके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पाटलि

Article Advertisement
Article Advertisement
उनके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पाटलिपुत्र थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कांग्रेस मुख्यालय के पास आखिरी बार दिखे मूल रूप से गोपालगंज निवासी चुन्नू सिंह मंगलवार की सुबह पटना में कांग्रेस मुख्यालय के पास स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे वे होटल से बाहर निकलते नजर आए।
बताया जा रहा है कि वे गोपालगंज जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं चला।
रात तक जब उनका संपर्क न हो सका तो परिजनों और सहयोगियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पटना पुलिस की कई टीमें सक्रिय हुईं और जांच शुरू कर दी।
पुलिस कप्तान खुद पहुंचे होटल सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद होटल पहुंचे और होटल स्टाफ से पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि पाटलिपुत्र थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई है और पुलिस की कई विशेष टीमें चुन्नू सिंह की तलाश में लगाई गई हैं।
एसएसपी ने यह भी कहा कि जांच में कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है, और जल्द ही चुन्नू सिंह का पता लगाया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं में चिंता बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा ने कहा, “चुन्नू सिंह से पिछले 24 घंटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
यह गंभीर मामला है और हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस जल्द ही उन्हें ढूंढ निकालेगी।” संभावित वजह पर चर्चा पुलिस सूत्रों का कहना है कि चुन्नू सिंह हाल के दिनों में निजी कारणों से परेशान थे और परिजनों से कुछ मनमुटाव की वजह से पटना के होटल में ठहरे हुए थे।
हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचने से इंकार किया है।
राजनीतिक पृष्ठभूमि चुन्नू सिंह बिहार छात्र राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं।
NSUI के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया।
वर्तमान में वे NSUI के राष्ट्रीय महासचिव हैं और कांग्रेस संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है।
उनकी अचानक गुमशुदगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में बेचैनी बढ़ा दी है।
जांच जारी फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और आसपास के इलाकों की छानबीन कर रही है।
साथ ही, उनके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच हो रही है।
पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले की गुत्थी सुलझ जाएगी।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
