अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

‘5 रुपये के लिए हत्या’…जिगरी दोस्तों ने साथ पी दारू, फिर कुरकुरे के कारण बन गए जानी दुश्मन?

‘5 रुपये के लिए हत्या’…जिगरी दोस्तों ने साथ पी दारू, फिर कुरकुरे के कारण बन गए जानी दुश्मन? बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने एक वारदात के सिलसिले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिगरी दोस्तों के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस पर मामला सुलझाने के लिए काफी दबाव था। इसको लेकर लोग प्रदर्श

‘5 रुपये के लिए हत्या’…जिगरी दोस्तों ने साथ पी दारू, फिर कुरकुरे के कारण बन गए जानी दुश्मन?

Article Advertisement

‘5 रुपये के लिए हत्या’…जिगरी दोस्तों ने साथ पी दारू, फिर कुरकुरे के कारण बन गए जानी दुश्मन? बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने एक वारदात के सिलसिले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिगरी दोस्तों के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया था।

Article Advertisement

पुलिस पर मामला सुलझाने के लिए काफी दबाव था। इसको लेकर लोग प्रदर्शन भी कर चुके थे। अब पुलिस ने राहत की सांस ली है। Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ऑफिसर कॉलोनी के पास चाकू से गोदकर युवक का काम तमाम किया गया था। पुलिस ने 24 साल के सावन की हत्या के मामले में उसके नाबालिग दोस्त को अरेस्ट किया है। नाबालिग सावन कुमार का जिगरी दोस्त था। हत्या के पीछे 5 रुपये के कुरकुरे के पैकेट को लेकर विवाद सामने आया है। कहासुनी के बाद मामला यहां तक बढ़ गया कि आरोपी ने जिगरी दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। सावन की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के वक्त दोनों जिगरी दोस्त शराब पी रहे थे।   वारदात के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। उन्होंने हजियापुर के पास नेशनल हाईवे 27 को जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे थे। एक फुटेज में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने खून से सने कपड़े किए बरामद जांच के दौरान पता लगा कि सावन की हत्या उसके ही नाबालिग जिगरी दोस्त ने की है। जिसके बाद दोस्त को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 5 रुपये के कुरकुरे के पैकेट को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने जान ले ली। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े भी कब्जे में लिए हैं। हत्याकांड में कोई और तो शामिल नहीं है, इसकी भी जांच हो रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read