नवरात्र में Bihar Police की सराहनीय पहल, ‘महिला शक्ति’ को कराया आम लोगों से रूबरू Bihar Police Social Media Campaign: बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार पुलिस सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है।
Crime
नवरात्र में Bihar Police की सराहनीय पहल, ‘महिला शक्ति’ को कराया आम लोगों से रूबरू
नवरात्र में Bihar Police की सराहनीय पहल, ‘महिला शक्ति’ को कराया आम लोगों से रूबरू Bihar Police Social Media Campaign: बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार पुलिस सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है। Bihar Police Social Media Campaign: बिहार पुलिस में महिलाओं

Article Advertisement
Article Advertisement
Bihar Police Social Media Campaign: बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा हैं।
दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने अलग-अलग इकाइयों की उपलब्धियों और कार्यशैली को प्रदर्शित करने के लिए बिहार पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है।
इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की मजबूत छवि को लोगों तक पहुंचाना है।
नवरात्र पर बिहार पुलिस के अलग-अलग विंग में काम कर रही ‘महिला शक्ति’ को दुर्गा के नौ रूपों के रूप में दिखाया जा रहा है।
नवरात्र में बिहार पुलिस की ‘महिला शक्ति’ इस कड़ी में अब तक बिहार पुलिस के द्वारा अपने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 6 वीडियो (ATS, Traffic Police, GRP, STF, SDRF और ERSS के कार्यों को उल्लेखित करते हुए) डाले गए हैं।
इस कैंपेन के माध्यम से बिहार पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका और उनकी बढ़ती भागीदारी और पुलिस की सुरक्षा तैयारियों को दिखाया है।
इन वीडियो के जरिए दिखाया गया है कि कैसे बिहार पुलिस के हर विंग में महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं।
#BiharPolice के Anti Terror Squad (ATS) विंग में #नारी_शक्ति किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिए 24×7 तैयार है…. . . #navratri2024 #नवरात्रि #ATS #biharpolicecommando #Bihar #DurgaPuja2024 @IPRDBihar @BiharHomeDept pic.twitter.com/p7mfTovA11 बात एटीएस में काम कर रही महिला पुलिसकर्मी की हो या राजधानी पटना सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में ट्रैफिक संभाल रहीं महिला पुलिसकर्मी या फिर इमर्जेंसी में डायल 112 के जरिए इंस्टेंट सर्विस दे रही ईआरएसएस की महिला जवान, राज्य की इन महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों की सेवा को अपना धर्म बनाया है।
इस नवरात्र बिहार पुलिस अपनी ऐसी ही महिला शक्ति को लोगों से रूबरू करा रहा है।
#BiharPolice के #traffic विंग की #नारी_शक्ति यातायात प्रबंधन एवं सुचारू संचालन के लिए 24×7 है तैयार…. . . #BiharTrafficPolice #Navratri2024 #नवरात्रि #Bihar #DurgaPuja2024 @BiharHomeDept @IPRDBihar pic.twitter.com/OlKQrTd2xp — Bihar Police (@bihar_police) October 4, 2024 बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर के एसपी विशाल शर्मा ने पहले दिन एटीएस का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ‘वो शस्त्र तभी उठाती हैं, जब सामने वाला का हथियार गिराना हो।
इन युवा और बहादुर महिलाओं के दिल से सलाम, जिन्होंने नारी शक्ति को चरितार्थ किया है।
#BiharPolice के Government Railway Police ( #GRP ) विंग की #नारी_शक्ति रेल यात्रियों की #सुरक्षा एवं रेल के सुरक्षित संचालन के लिए 24×7 है तैयार…. . . #navratri2024 #नवरात्रि #Bihar #DurgaPuja2024 @IPRDBihar @BiharHomeDept pic.twitter.com/sul6NAtNEQ — Bihar Police (@bihar_police) October 5, 2024 #BiharPolice के #SpecialTaskForce (STF) की #नारी_शक्ति , इनामी अपराधियों को पकड़ने से लेकर नक्सल विरोधी अभियान व अन्य सभी प्रकार के गंभीर मामलों से निपटने के लिए #24×7 रहती हैं तैयार… . . #navratri2024 #नवरात्रि #DurgaPuja2024 #Bihar @BiharHomeDept @IPRDBihar pic.twitter.com/qlzQ6cvGku — Bihar Police (@bihar_police) October 6, 2024 सोशल मीडिया के जरिए ‘महिला शक्ति’ कैंपेन बिहार पुलिस ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया को जागरूकता का एक सशक्त माध्यम बनाया है, जिससे ट्रैफिक नियमों, साइबर अपराधों और सुरक्षा उपायों के प्रति आम जनता को सचेत किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर लगातार चलाए जा रहे इन अभियानों के जरिए, पुलिस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर फ्रॉड से बचने और त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए लगातार जागरूक कर रही है।
बिहार पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे इन विडीयोज पर लोगों की खूब तारीफें मिल रही हैं।
आम लोगों का कहना है कि नवरात्र में अपनी महिला शक्ति को दिखाकर बिहार पुलिस ने बहुत अच्छी पहल शुरू की है।
इन वीडियो के जरिए दुर्गा के 6 रूपों को अबतक दिखाया जा चुका है।
बाकी वीडियो का भी लोगों को इंतजार है कि अब बिहार पुलिस महिला शक्ति के किस रूप से लोगों को रूबरू कराएगी।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
