अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहार में पुलिस का एक्शन, अपराधियों के पीछे खुद पिस्टल लेकर दौड़े SP

बिहार में पुलिस का एक्शन, अपराधियों के पीछे खुद पिस्टल लेकर दौड़े SP एडीजी कुंदन कृष्णन और पंकज दराद के चेतावनी भरे बयान का असर अब दिखने लगा है। अपराधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी खुद पिस्टल लेकर दौड़ते नजर आए। बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एडीजी क

बिहार में पुलिस का एक्शन, अपराधियों के पीछे खुद पिस्टल लेकर दौड़े SP

Article Advertisement

बिहार में पुलिस का एक्शन, अपराधियों के पीछे खुद पिस्टल लेकर दौड़े SP एडीजी कुंदन कृष्णन और पंकज दराद के चेतावनी भरे बयान का असर अब दिखने लगा है। अपराधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी खुद पिस्टल लेकर दौड़ते नजर आए। बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

Article Advertisement

एडीजी कुंदन कृष्णन और पंकज दराद के चेतावनी भरे बयान का असर अब दिखने लगा है। उन्होंने साफ कहा था कि अगर अपराधी पुलिस पर हथियार तानेंगे, तो उनके खिलाफ वैसी ही कार्रवाई होगी। इस बयान के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। इसका उदाहरण सोमवार की रात देखने को मिला, जब रोहतास SP रौशन कुमार खुद पिस्टल लेकर बदमाशों को दौड़ाते नजर आए। क्या है पूरा मामला? यह घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की है। यहां पर जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी। पंचायत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला गाली-गलौज से लेकर मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प तेज हो गई और गोलियां भी चलने लगीं। हालांकि, इस झड़प में किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जब एसपी ने निकाली पिस्टल जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास SP रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचे। हालात को काबू करने के लिए उन्होंने खुद पिस्टल निकालकर बदमाशों को खदेड़ना शुरू कर दिया। SP को ऐसा करते देख दूसरे पुलिसकर्मी भी हथियार निकालकर एक्टिव हो गए। पुलिस की इस तेज कार्रवाई को देखकर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने हथियार जब्त किए और कई लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस की पूछताछ जारी घटना स्थल पर मौजूद रोहतास एसपी रौशन कुमार ने मामले की पूरी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा पुलिस को जमीन विवाद के दौरान गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई, जिसमें कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है, साथ ही इस घटना में शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read