मुसीबत में ‘हेल्पिंग हैंड’ बनकर लोगों की ‘मुस्कान’ लौटा रही Bihar Police, DGP विनय कुमार और गृह सचिव अरविन्द चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां Bihar Police: बिहार पुलिस मुसीबत में फंसे लोगों को सकुशल सहयोग देने का रिस्पॉन्स टाइम इतना तेज होता जा रहा है कि इतनी तेजी से पिज्जा या बर्गर की डिलीवरी नहीं है।
Education
मुसीबत में ‘हेल्पिंग हैंड’ बनकर लोगों की ‘मुस्कान’ लौटा रही Bihar Police, DGP विनय कुमार और गृह सचिव अरविन्द चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां
मुसीबत में ‘हेल्पिंग हैंड’ बनकर लोगों की ‘मुस्कान’ लौटा रही Bihar Police, DGP विनय कुमार और गृह सचिव अरविन्द चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां Bihar Police: बिहार पुलिस मुसीबत में फंसे लोगों को सकुशल सहयोग देने का रिस्पॉन्स टाइम इतना तेज होता जा रहा है कि इतनी तेजी से पिज्जा या बर्गर की डिलीवरी नहीं है। Bi

Article Advertisement
Article Advertisement
Bihar Police बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है।
बिहार पुलिस लगातार अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
स्पीडी ट्रायल से लेकर कोर्ट के लंबित मामलों को लेकर भी मुहिम चलाई जा रही है।
राजधानी पटना से लेकर सीमांचल तक पुलिस 24X7 काम कर रही है।
बिहार पुलिस की डायल 112 कम समय में पहुंचकर लोगों को अपनी सेवा दे रही है।
दिसंबर महीने की कुछ घटनाओं पर नजर डालें, तो सूचना मिलने के 5 से 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस आम लोगों को अपनी सेवा मुहैया करा रही है।
कुछ महीने पहले बिहार पुलिस मुख्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार, कॉल हैंडिलिंग में बिहार पुलिस की डायल 112 की टीम दूसरे नंबर पर थी, तो रिस्पॉन्स टाइम में राज्य का स्थान 7वां था।
उस समय रिस्पॉन्स टाइम औसतन 20 मिनट था, जो लगातार बेहतर होता जा रहा है।
मुख्यालय के अनुसार, पिछले दो सालों में डायल 112 ने 20 लाख से ज्यादा लोगों को सेवा प्रदान की है।
इसके तहत लगभग 5,000 लोग प्रतिदिन सेवा लेते हैं।
इस साल 15 लाख से अधिक लोगों की सेवा करना है, वहीं अगले साल का लक्ष्य 18 से 20 लाख जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाना है।
अब प्रदेश की महिलाएं अपने घर से बाहर कहीं भी, कभी भी बिहार पुलिस की मदद से सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं।
अपनी यात्रा के दौरान महिलाएं सीधे 112 पर कॉल कर 24X7 निशुल्क सेवा ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ प्राप्त कर सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगी।
गौरतलब है कि 15 सितम्बर से इस सेवा को पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है, जिसका लाभ ले रही हैं।
5 मिनट में ही घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल वैशाली जिले के देसरी थानांतर्गत 2 मालवाहक वाहन की टक्कर की सूचना मिली थी, जिसके बाद डायल 112 की टीम ने जल्दी कार्रवाई करते हुए 5 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को अस्पताल पहुंचा दिया।
वहीं, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिले के आदापुर थानांतर्गत एक घायल व्यक्ति को 5 मिनट के अंदर ही अस्पताल पहुंचा दिया गया।
पूर्वी चम्पारण जिले के ही पकड़ीदयाल थाना अंतर्गत एक घायल व्यक्ति को 5 मिनट में ही डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे समय पर उसका इलाज संभव हो पाया।
वहीं, इसी जिले के चकिया थानांतर्गत घायल व्यक्ति को 5 मिनट के अंदर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाकर बिहार पुलिस की टीम ने बेहतरीन काम का परिचय दिया।
ऐसा नहीं है कि डायल 112 की टीम सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं में ही घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को सहायता पहुंचा रही है, इसके अलावा मारपीट और वाहन चोरी जैसे मामले में भी जानकारी मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई हो रही है।
पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिले के पिपरा थानांतर्गत दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम ने जल्दी कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने 7 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।
इसी तरह की एक और घटना पूर्वी चम्पारण के ही चिरैया थानांतर्गत हुई, जिसमें घायल महिला को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, शेखपुरा जिले के शेखपुरा थानांतर्गत ई-रिक्शा चोरी होने की सूचना पर डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा को बरामद कर उसके मालिक को सौंपा गया।
18 दिसंबर को दोपहर में बिहार पुलिस के पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में एक महिला द्वारा हत्या का प्रयास किए जाने में संबंधी एक कॉल प्राप्त हुई।
मुजफ्फरपुर जिले में स्थित मोतीपुर-ईआरवी2 ने बहुत ही कम समय यानी लगभग 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ईआरवी पुलिसकर्मियों ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और एसएचओ को इस घटना के बारे में सूचित किया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में बहुत खुशी थी।
ऐसी ही एक घटना अरवल जिले में हुई, यहां करपी थानांतर्गत आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच पाई।
गुमशुदगी मामले में त्वरित कार्रवाई बिहार पुलिस की डायल 112 की टीम अब सिर्फ शहर में ही एक्टिव नहीं है, राज्य के हर जिले में पुलिस की टीम चौबीसों घंटे काम कर रही है।
बच्चों की गुमशुदगी मामले में भी पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है।
मंगलवार को जहानाबाद के कल्पा थाना को सूचना मिली कि एक लड़का कल्पा थाना अंतर्गत शहबाजपुर गांव से सुबह 8 बजे से गुम हो गया और वहीं नगर थाना के पास भी सूचना मिली कि एक लड़का मदारपुर से सुबह से ही गुम है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कल्पा पुलिस और जहानाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों के परिजनों से पूछताछ की गई।
घर और स्कूल के आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।
काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चे को बुधवार की सुबह पटना स्थित गांधी मैदान के पास से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
मंगलवार को ही राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थानान्तर्गत एक बच्चे के गुम होने की सूचना मिली, बिहार पुलिस की टीम ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 मिनट में ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
वहीं, मोतिहारी के नगर थानांतर्गत गुम हुई एक बच्ची को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया।
वहीं, पूर्वी चम्पारण के ही रक्सौल थानांतर्गत गुम हुए बच्चे को 5 मिनट के अंदर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया, जिससे परिवार के चेहरे की मुस्कान लौट पाई।
24 घंटे ‘ऑनलाइन पेट्रोलिंग’ कर रही बिहार पुलिस बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर से राज्यभर की घटनाओं पर चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है।
कोई भी घटना होने पर संबंधित जिले और अधिकारी को यहां से सूचना प्रेषित की जाती है और उसपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
कई बड़ी घटनाओं पर त्वरित रिस्पॉन्स लेते हुए सोशल मीडिया की टीम ने बेहतरीन काम किया है।
सितंबर माह में ही बिहार के छात्र एसएसबी भर्ती परीक्षा देने सिलीगुड़ी गए थे।
बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन के लोगों द्वारा इन छात्रों को धमकाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस ने बंगाल पुलिस को सोशल मीडिया पर टैग कर जरूरी कार्रवाई के लिए भेज दिया, जिसके बाद पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी पुलिस हरकत में आई थी।
इसके अलावा सोशल मीडिया सेंटर से उन अकाउंट पर भी कड़ी नजर रखी जाती है, जिसके जरिए भ्रामक या उन्माद फैलाने वाले पोस्ट किए जाते हैं।
ईओयू के द्वारा चार सौ से ज्यादा संदिग्ध अकाउंट बंद करवाए गए।
सबसे बड़ी बात सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।
यही वजह है कि बिहार पुलिस अब सोशल मीडिया पर राज्य में नंबर वन बन गई है।
सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर बिहार पुलिस के लगभग 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और सबसे बड़ी बात राज्य में इतने फॉलोअर्स किसी भी अन्य सरकारी विभाग के नहीं हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
