अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Crime

‘ऑपरेशन लंगड़ा’ से कांप रहे अपराधी, 48 घंटे में पटना में चार कुख्यात दबोचे गए

पटना, 15 जून 2025 – बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने अब उत्तर प्रदेश मॉडल पर एक्शन लेते हुए ‘ ऑपरेशन लंगड़ा ’ लॉन्च कर दिया है। इस ऑपरेशन के तहत अपराधियों को मुठभेड़ में गोली मारकर जख्मी किया जा रहा है , ताकि भविष्य में वे अपराध करने की स्थिति में न रहें। बीते 48 घंटों में सिर्फ राजधानी प

‘ऑपरेशन लंगड़ा’ से कांप रहे अपराधी, 48 घंटे में पटना में चार कुख्यात दबोचे गए

Article Advertisement

पटना, 15 जून 2025 – बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने अब उत्तर प्रदेश मॉडल पर एक्शन लेते हुए ‘ ऑपरेशन लंगड़ा ’ लॉन्च कर दिया है। इस ऑपरेशन के तहत अपराधियों को मुठभेड़ में गोली मारकर जख्मी किया जा रहा है , ताकि भविष्य में वे अपराध करने की स्थिति में न रहें। बीते 48 घंटों में सिर्फ राजधानी पटना में ही 4 कुख्यात अपराधी पुलिस की गोली का शिकार हुए हैं , जिनके पैरों में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर, वैशाली और अन्य जिलों में भी यह ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। पटना में दबोचे गए अपराधी: दानापुर: शुक्रवार शाम को दानापुर में श्रवण नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी विवेक ने पुलिस की दबिश में पहले सरेंडर किया लेकिन हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मार दी। खुसरूपुर: इसी प्रकार शनिवार सुबह अंगेश नामक अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भी फायरिंग हुई, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पाटलिपुत्र: 11 जून को एक युवक को गोली मारने वाला आरोपी बिहटा से पकड़ा गया , लेकिन शौच के बहाने पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने उसे भी पैर में गोली मारी। मुजफ्फरपुर में मुठभेड़: 13 जून की रात सरैया थाना क्षेत्र के रेवा गांव में कुख्यात राहुल कुमार उर्फ राइडर के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी। वैशाली में लूटकांड से जुड़े आरोपी दबोचे गए: हाजीपुर में लूट के दो आरोपी — राजीव माली और प्रमोद माली — को मुठभेड़ के बाद पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसी जिले में पहले भी दो और अपराधियों को इसी तरीके से दबोचा गया था। पृष्ठभूमि: DGP के सख्त निर्देश के बाद आया बदलाव बिहार पुलिस महानिदेशक (DGP) ने हाल में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के पुलिस अधिकारियों को अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। 'ऑपरेशन लंगड़ा' उसी दिशा में एक कड़ा और प्रभावी कदम माना जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read